{"_id":"6795e304b01b8b794c0ac8e7","slug":"kuno-national-park-and-cheetahs-seen-on-delhi-s-duty-path-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर मप्र की झांकी में दिखी कूनो की झलक, चीतों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर मप्र की झांकी में दिखी कूनो की झलक, चीतों ने बिखेरा जलवा
Sun, 26 Jan 2025 12:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:53 PM IST
सार
Republic Day: नई दिल्ली में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह में मध्य प्रदेश की झांकी ‘चीता पुनर्वास परियोजना’ पर आधारित हुई। इस झांकी ने वहां बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
मप्र की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड- 2025 में मध्यप्रदेश की झांकी ‘चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया’ की थीम पर केन्द्रित हुई। झांकी में मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना की झलक दिखी।
विज्ञापन
बता दें कि इस झांकी में चीते की वापसी की सफलता को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। झांकी के सामने के हिस्से में दो चीते और उनके छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। बीच में कूनो नदी बह रही है, जो हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। आसपास हिरण, बंदर और अन्य जानवरों के साथ चीते भी अपने प्राकृतिक घर में खुशी-खुशी रह रहे हैं।
विज्ञापन
यह बताता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता के लिए एक बेहतरीन जगह है और यहां चीतों की संख्या बढ़ रही है। पीछे के हिस्से में एक 'चीता मित्र' पेड़ के नीचे बैठे हुए दिखाया गया है। वह स्थानीय लोगों को चीतों की रक्षा और संरक्षण के बारे में सिखा रहा है। आखिरी हिस्से में वॉचटावर पर खड़े वनकर्मी और टीम के सदस्य चीतों की निगरानी करते दिखाए गए हैं। यह उनकी मेहनत और इस प्रोजेक्ट की सफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
