{"_id":"651edaab3d1e29d7880b5c13","slug":"khelo-mp-games-indore-became-overall-champion-with-98-medals-jabalpur-got-second-and-bhopal-got-third-place-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khelo MP Games: 98 मेडल के साथ इंदौर बना ओवरऑल चैंपियन, जबलपुर को दूसरा और भोपाल को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo MP Games: 98 मेडल के साथ इंदौर बना ओवरऑल चैंपियन, जबलपुर को दूसरा और भोपाल को मिला तीसरा स्थान
Thu, 05 Oct 2023 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:50 PM IST
सार
इंदौर ने 42 स्वर्ण, 32 रजत और 24 कांस्य पदक अपने नाम किए। जबकि जबलपुर 24 स्वर्ण, 27 रजत और 35 कांस्य पदक, कुल 86 पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। भोपाल 24 स्वर्ण, 27 रजत और 35 कांस्य पदक कुल 77 पदक हासिल कर तीसरे स्थान पर जगह बना पाया।
विज्ञापन
इंदौर ने ओवरऑल शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का समापन गुरुवार को हुआ। पहले खेलो एमपी यूथ गेम्स में इंदौर ज़िले ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। इंदौर 42 स्वर्ण, 32 रजत और 24 कांस्य सहित कुल 98 पदक लेकर पहले स्थान पर रहा। जबलपुर 24 स्वर्ण, 27 रजत और 35 कांस्य पदक, कुल 86 पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। भोपाल 24 स्वर्ण, 27 रजत और 35 कांस्य पदक लेकर कुल 77 पदक के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। उज्जैन 9 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में हुए समापन समारोह में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य बनकर उभरा है, जहां पर विकासखंड स्तर से लेकर जिला संभाग और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें लगभग एक लाख खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स और आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता की सफलता ने मध्यप्रदेश को एक नए मुक़ाम पर पहुंचा दिया है। जो प्रतिभा देखने का मौक़ा मिली है वो अद्भुत है। समाज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में बाज़ी मार रहा है।
राजौरा ने कहा कि एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक नया इतिहास रच दिया है। खेलो एमपी यूथ गेम्स से ऐसे खिलाड़ी निश्चित तौर पर उभरकर आएंगे, जो भविष्य में अपना नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे। ग्रामीण अंचल से नई प्रतिभाएं उभरकर आ रही हैं। अब हर वर्ष खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन होगा तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन देखने मिलेंगे।

जबलपुर की टीम को दूसरा स्थान मिला।
- फोटो : सोशल मीडिया
समापन समारोह में इंडियन आइडल के विजेता अभिजीत सावंत ने रंगारंग प्रस्तुति दी । इस अवसर पर सचिव खेल एवं युवा कल्याण पी नरहरि, संचालक खेल और युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
31 हजार का पुरस्कार
खेलो एमपी यूथ गेम्स में दलीय एवं व्यक्तिगत खेल के खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये, तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। एमपी यूथ गेम्स में कुल 2 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में वितरित की गई।
52 जिलों के 313 विकासखंड
खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन प्रदेश के सभी 52 जिलों के 313 विकासखंडों में किया गया। यूथ गेम्स 4 चरणों, ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य-स्तर पर किया गया। ब्लॉक-स्तरीय चयन स्पर्धा 12 से 14 सितंबर, जिला-स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर, संभाग-स्तरीय 20 से 23 सितंबर तथा राज्य-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक से 5 अक्टूबर तक किया गया।

भोपाल की टीम को तीसरा स्थान मिला।
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्य-स्तर पर प्रदेश के 8 संभाग भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन एवं शहडोल की टीमों ने सहभागिता की। 24 खेलों में राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रदेश के 7 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, रीवा एवं जबलपुर में हुईं।
जिला एवं संभाग स्तर पर प्रदेश में प्रचलित 18 खेल एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, टेबिल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस और शतरंज का आयोजन किया गया।
राज्य-स्तर पर 6 खेल ताइक्वांडो, फैंसिंग, रोइंग, क्याकिंग-कनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। राज्य-स्तर पर एथलेटिक्स, शूटिंग प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शिवपुरी में हुईं। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में बॉक्सिंग, ताईक्वांडो, जूडो, फैंसिंग, टेनिस, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, कुश्ती, शतरंज प्रतियोगिताएं खेली गईं। भोपाल की बड़ी झील में कयाकिंग-कनोइंग और रोइंग तथा प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी प्रतियोगिता, इंदौर के बॉस्केट-बॉल कॉम्प्लेक्स में बॉस्केट-बॉल और वेट-लिफ्टिंग प्रतियोगिताएं तथा एमरॉल्ड हाइट्स स्कूल में टेबल-टेनिस के मुकाबले हुए। ग्वालियर में मध्यप्रदेश बेडमिंटन अकादमी बेडमिंटन और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी कम्पू ग्वालियर में हॉकी की प्रतियोगिताएं, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स उज्जैन में मलखम्ब और योगासन, जबलपुर के रानीताल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खो-खो एवं तीरंदाजी तथा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स रीवा में कबड्डी के शानदार मुकाबले खेले गए।
पदक तालिका टॉप 5

| जिला | गोल्ड | सिल्वर | कांस्य | कुल |
| इंदौर | 42 | 32 | 24 | 98 |
| जबलपुर | 24 | 27 | 35 | 86 |
| भोपाल | 24 | 18 | 35 | 77 |
| उज्जैन | 9 | 13 | 17 | 39 |
| ग्वालियर | 7 | 5 | 27 | 39 |