फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Khelo India Youth Game: Chief Minister Shivraj Singh launched the Khelo India Youth Games

Khelo india Youth Game: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया

Mon, 30 Jan 2023 09:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 Jan 2023 09:06 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि हमारे यहां अतिथि देवो भव: की परंपरा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है, जो आंखों में आंखें डालकर बात करता है तो पूरे विश्व के कल्याण की कामना भी करता है।

विज्ञापन
Khelo India Youth Game: Chief Minister Shivraj Singh launched the Khelo India Youth Games
सीएम शिवराज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में शुभारंभ किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश यूथ गेम्स की पहली बार मेजबानी कर रहा है। यह मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट  30 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग शहरों में चलेगा। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुल 27 खेल आयोजित होंगे। 
विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के कोने-कोने से पधारे खिलाड़ियों का दिल से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को सुंदर कल देने, खिलाड़ियों को स्वर्णिम भविष्य गढ़ने और नए भारत का स्वप्न साकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स सचमुच में ऐतिहासिक है। सीएम ने कहा कि हमारे यहां अतिथि देवो भव: की परंपरा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है, जो आंखों में आंखें डालकर बात करता है तो पूरे विश्व के कल्याण की कामना भी करता है। आज जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रारंभ हो रहे हैं, तब मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि कल ही भारत की बेटियों ने अंडर 19 में विश्व कप जीता है। मैं उनको बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश की बेटी सौम्या ने विनिंग शॉट लगाया है। खेलों में देश बढ़ रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले मध्य प्रदेश में खेलो का बजट पांच करोड़ रुपये हुआ करता था, जो अब 387 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन

 

Khelo India Youth Game: Chief Minister Shivraj Singh launched the Khelo India Youth Games
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम बोले- जान लगा दो, हिंदूस्तान का दिल धड़का दो 
सीएम शिवराज ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए मध्य प्रदेश में धन की कमी नहीं रखी जाएगी। 18 खेलों की 11 अकादमियां मध्य प्रदेश में स्थापित की गई हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि पहले मध्य प्रदेश को खेलो में कहीं नाम नहीं होता था, लेकिन पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 38 पदक मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते थे। खेलो इंडिया गेम्स टेलेंट सर्च के नए खिलाड़ी गढ़ने का मंच है। कल आप एशियाड, ओलंपिक में खेलेंगे। 

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बेटा-बेटी जो पदक जीतकर आएंगे, उनको आगे की तैयारी के लिए पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलें। हार जीत खेल में होती है। इसमें अनावश्यक दबाव से बचिए। हमेशा याद रखें खेल भावना की जीत होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रारंभ करने की घोषणा करता हूं। जोश दिखा दो, जान लगा दो, हिंदूस्तान का दिल धड़का दो…।

 

Khelo India Youth Game: Chief Minister Shivraj Singh launched the Khelo India Youth Games
मंच से शानदार प्रस्तुतियों के साथ गेम्स का शुूभारंभ हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने किया है। मध्यप्रदेश में देश के कोने -कोने से आए सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स जब पिछली बार हरियाणा में हुआ था तो कई रिकार्ड टूटे जिसमें लड़कियों की अच्छी भूमिका रही। मध्यप्रदेश में भी ऐसे ही कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। भारत के युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में परम्परागत खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल किया गया है।   

प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स से मध्यप्रदेश की गाथा में खेलों का नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया की मेजबानी देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खेलों की वजह से पूरे देश के खिलाड़ियों को आज यहां एकत्रित होने का अवसर मिला है। सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कई खेल सुविधाओं का विस्तार किया है। खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन

Khelo India Youth Game: Chief Minister Shivraj Singh launched the Khelo India Youth Games
शुभारंभ कार्यक्रम में गायक शान ने भी प्रस्तुति दी। - फोटो : सोशल मीडिया
अमरकंटक मशाल स्टेडियम में स्थापित
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अमरकंटक मशाल जो प्रदेश के सभी 52 जिलों से होते हुए दोबारा भोपाल पहुंची। इस पर भीम बेटिका, महाकाल, दौड़ता चीता और राष्ट्रीय पुष्प कमल सुशोभित है। जिसे अतिथियों ने स्टेडियम में स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, मप्र खेल एवं कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ओडिश के स्पोटर्स एवं यूथ वेलफेयर मंत्री तुषारकांति बेहरा और अरुणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग शामिल हुए।

स्टेज पर प्रदेश की धरोहरों की झलक
टीटी नगर स्टेडियम के मैदान में 100 मीटर का स्टेज बनाया गया है। जिस पर मध्य प्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। स्टेज पर नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम बेटिका, श्री महाकाल महालोक, सांची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर का किला बनाया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ पर स्टेडियम जगमगा रहा 
स्टेडियम कार्यक्रम के शुभारंभ पर आतिशबाजी और लेजर शो की रोशनी से जगमगा गया। कार्यक्रम में गायिका नीति मोहन ने नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति दी। मशहूर गायक शान, अभिलिप्सा पांडा, नटराज डांस ग्रुप, प्रिंस डांस ग्रुप जी-20 की वसुधैव कुटुम्बकम पर शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed