फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ken-Betwa link project: Union Minister Shekhawat said-Good news soon

केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-केन-बेतवा लिंक परियोजना पर अच्छी खबर जल्द

Sat, 09 Jan 2021 08:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa link project: Union Minister Shekhawat said-Good news soon
गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि जल्द ही केन-बेतवा नदी संपर्क परियोजना के बारे में अच्छी खबर मिलेगी क्योंकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारें इस पर एक समझौते के करीब हैं। शेखावत ने भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दोनों राज्यों के बीच 15 साल से इस परियोजना पर चर्चा चल रही थी और अब कुछ छोटे मुद्दे बचे हैं जिनके लिए स्पष्टीकरण की जरूरत है ।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा, ' अब मैं कह सकता हूं कि हम लगभग एक समझौते पर पहुंच रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्रियों से मुलाकात कर इस मामले में अन्य मुद्दों को सुलझाएंगे। शेखावत ने कहा, ‘‘नदी को जोड़ने की परियोजनाएं देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। केन-बेतवा संपर्क परियोजना से सूखे बुंदेलखंड क्षेत्र को फायदा होगा। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के अलावा इस योजना से 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।’’  
विज्ञापन


देश में 31 नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजनाएं नियोजित हैं, जिनमें से पहली बार केन-बेतवा योजना उन्नत स्तर पर पहुंच गई है। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को ‘‘सही गुणवत्ता’’ और ‘‘सही मात्रा’’ में पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में सभी प्रयासों के बावजूद केवल 15-16 प्रतिशत, जो कि कुछ 3.23 करोड़ घर हैं, को पानी मिलता है। जल शक्ति मंत्रालय ने सिर्फ एक साल में 3.23 करोड़ और घरों को पानी मुहैया कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूजल दोहन में भारत सबसे आगे
भूजल दोहन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत इस मोर्चे पर सबसे आगे है इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश, अमेरिका और चीन दोनों की तुलना में लगभग 1.5 गुना अधिक भूजल लेता है।


शिवराज से की मुलाकात
इससे पहले दिन में उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर केन-बेतवा संपर्क परियोजना के साथ-साथ अटल भूजल योजना और जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं पर चर्चा की। शेखावत ने कहा कि मध्यप्रदेश ने प्रदेश के हर ग्रामीण परिवार को पानी उपलब्ध कराने के लिए सितंबर, 2023 का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed