फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ken Betwa Link Project: Beginning of a new era in Bundelkhand VD Sharma

Ken Betwa Link Project: बुंदेलखंड में नए युग की शुरुआत, VD शर्मा बोले-हर क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे

Wed, 25 Dec 2024 11:22 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Dec 2024 11:22 AM IST
सार

सांसद शर्मा ने कहा कि पहले बुंदेलखंड सिर्फ गरीबी के लिए जाना जाता था। अब यह हरा-भरा और समृद्ध होगा। बुंदेलखंड हराभरा भी होगा और सारी दुनिया के लिए समृद्ध बनेगा। 

विज्ञापन
Ken Betwa Link Project: Beginning of a new era in Bundelkhand VD Sharma
सांसद वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP

विस्तार

मध्य प्रदेश के खजुराहो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 10वीं जयंती पर केन-बेतवा नदी जोड़ा परियोजना की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रखेंगे। यह परियोजना 44,605 करोड़ रुपये की है और इससे बुंदेलखंड के 10 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा जमीन की सिंचाई होगी। साथ ही करीब 65 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा से अमर उजाला ने खास बातचीत की।

विज्ञापन

विज्ञापन


वीडी शर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत गौरव का क्षण है कि मेरी लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैं और इतनी बड़ी सौगात बुंदेलखंड की जनता को दे रहे हैं। इस काम के लिए खजुराहो को चुना गया इसके लिए मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं। नदी जोड़ो परियोजना स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का सपना था, जिसे मोदी जी पूरा कर रहे हैं और हम उसके प्रत्यक्षदर्शी बन रहे हैं। यह बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी सौगात है। यह इसलिए भी ऐतिहासिक है क्याकि अटल बिहारी वाजपेयीजी की 100 जयंती भी आज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद शर्मा ने कहा कि पहले बुंदेलखंड सिर्फ गरीबी के लिए जाना जाता था। अब यह हरा-भरा और समृद्ध होगा। बुंदेलखंड हराभरा भी होगा और सारी दुनिया के लिए समृद्ध बनेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरा बुंदेलखंड तैयार है।" केन-बेतवा लिंक परियोजना से पानी आने से उद्योग बढ़ेंगे। 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। वीडी शर्मा ने कहा, "केन बेतवा लिंक परियोजना से पानी आएगा। इससे उद्योग बढ़ेंगे। साथ ही लाखों लोगों को पीने का पानी मिलेगा। बुंदेलखंड के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे। पीएम मोदी ने हमेशा बुंदेलखंड के विकास पर ध्यान दिया है। उन्होंने इस क्षेत्र की गरीबी देखी है। वह विकास के लिए काम कर रहे हैं। 

सांसद शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन भी बढ़ रहा है। खजुराहो की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है। हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पन्ना के मडला में होम स्टे को यूनिस्को की मान्यता मिली है। इस इलाके में डेस्टिनेशन वेडिंग भी बढ़ रही है। वीडी शर्मा ने कहा किअब टूरिज्म के सेक्टर में भी बुंदेलखंड बढ़ रहा है। लगातार कनेक्टिविटी खजुराहो में बढ़ रही है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। इसके साथ ही इस इलाके में मैरिज डेस्टिनेशन बढ़ रहा है।


उन्होंने परियोजना में जमीन अधिग्रहण को लेकर कहा कि अब कोई समस्या नहीं है। लोगों में परियोजना को लेकर उत्साह है। गांवों से जल कलश यात्रा निकल रही है। केन और बेतवा नदी के उद्गम स्थल से लोग जल लेकर आ रहे हैं। यह परियोजना सिर्फ़ नदियों को जोड़ने की नहीं है। यह गरीबों की ज़िंदगी बदलेगी। पानी मिलने से औद्योगीकरण बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। शर्मा ने कहा कि अब जमीन अधिग्रहण को लेकर कोई अड़चन नहीं है। मुझे बड़ी खुशी है कि विस्थापित गांव में भी उत्साह है। गांव-गांव से जल कलश यात्रा निकल रही है। केन और बेतवा नदी के उद्गम स्थल से लोग जल लेकर आ रहे हैं। यह परियोजना सिर्फ नदी जोड़ो नहीं है।  

केन-बेतवा लिंक परियोजना में केन नदी पर दौधन बांध का निर्माण किया जाएगा। इस बांध से दो टनल बनाई जाएगी। जिससे कैनाल में पानी पहुंचाया जाएगा। यह कैनल 221 किमी लंबी होगी। जो प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और उत्तरप्रदेश के झांसी होते हुए बेतवा नदी में मिलेगी। नहर से दो हजार से ज्यादा गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद शेष पानी को बेतवा नदी में जोड़ दिया जाएगा। परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिलों को फायदा मिलेगा। इसमें छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर शामिल हैं। 8.11 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। उत्तर प्रदेश के 2.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को भी पानी मिलेगा। 65 लाख परिवारों को पीने का पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed