फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kartikeya Singh Chauhan: When Congress surrounded Shiva, son Kartikeya replied

Kartikeya Singh Chauhan: कांग्रेस ने शिव को घेरा तो बेटे कार्तिकेय ने दिया जवाब, कहा- चरित्र शब्द की समझ कम है

Sun, 21 May 2023 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 08:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच मई को अपनी शादी की वर्षगांठ को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। जिस पर कांग्रेस ने तंज कसा था। इसी पर सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय नाराज दिखे। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी है। वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Kartikeya Singh Chauhan: When Congress surrounded Shiva, son Kartikeya replied
सीएम के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस को नसीहत दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को भी गुस्सा आता है। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि ले रहे कार्तिकेय ने अब कांग्रेस को उसकी ही भाषा में नसीहत दी है। कार्तिकेय ने लिखा कि कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम को नहीं समझती। हर बात में राजनीति देखती है। चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। 
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस इन दिनों नारी सम्मान योजना को लेकर प्रचार-प्रसार कर रही है। इसमें महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने के साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच मई को अपनी शादी की वर्षगांठ को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह सिलबट्टा चलाते नजर आ रही हैं। साथ ही पास में कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेंकती और चूल्हा फूंकती दिख रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर तंज कसा था। कांग्रेस ने लिखा कि आदरणीय मामी जी! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ खत्म होने वाली है, क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के इस ट्वीट पर कार्तिकेय भड़क गए। उन्होंने लिखा 'मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रहीं। सुख और दुख में उनका संबल बनीं। कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम को नहीं समझती। वो हर बात में राजनीति देखती है। आखिर करें भी क्यों न, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है। ऐसे कुछ पल वे कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनीतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नजर से बचाएं।'


 

कांग्रेस ने किया पलटवार
सीएम शिवराज के बेटे
कार्तिकेय सिंह चौहान के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। एमपी कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया है कि हे ! युवराज, माता-पिता के प्रति आदर हम सबके मन में है, लेकिन आपको उन बहन-बेटियों को दर्द क्यों नहीं दिखता जिनके घर में आपके पिता की दी हुई महंगाई ने कोहराम मचा रखा है। जब आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे। तब आपके पिता जी की सरकार मंदसौर में किसानों के बच्चों को गोलियों से भून रही थी। आपको उन युवाओं का दर्द क्यों नहीं दिखता जो आपके पिता जी की सरकार में भर्ती के इंतजार में ओवरऐज होकर घर बैठ गए। आपको आपके पिताजी के शासनकाल में हुए व्यापमं, ईटेंडर, कारम डैम, पोषण आहार, पुलिस भर्ती, पेसा समन्वयक भर्ती जैसे हज़ारों घोटालों पर अफ़सोस क्यों नहीं होता। आपके पिताजी लोकतंत्र की हत्या कर कुर्सी पर बैठे हैं। आपको कभी इस बात पर अफ़सोस क्यों नहीं होता? आपके पिताजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार बलात्कार में पूरे देश में नंबर वन आता रहा है, आपको अफ़सोस कब होगा ? आदिवासियों पर अत्याचार में मध्यप्रदेश पूरे देश हमें नंबर वन है, ये आपको भी दिखता होगा? इसलिए अमेरिका रिटर्न युवराज से प्रार्थना है कि आप भी नारी सम्मान योजना का जमकर प्रचार प्रसार करें और अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें लाभ दिलाएं व अपने पिताजी के जंगलराज से मध्यप्रदेश को मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु हनुमान की नियमित उपासना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed