फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kamal Nath taunts CM's announcement, says BJP is leaving no stone unturned in cheating the sisters of the stat

MP NEWS :सीएम की घोषणा पर कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा प्रदेश की बहनों को ठगने में नहीं छोड़ रही कोई कसर

Thu, 25 Jul 2024 06:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 25 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए बढ़कर देने की घोषणा पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Kamal Nath taunts CM's announcement, says BJP is leaving no stone unturned in cheating the sisters of the stat
कमलनाथ - फोटो : socia media

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों के एकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने की घोषणा की है इसे लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है।  पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम की घोषणा का मंगा हिसाब 
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के अकाउंट में इस बार 250 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे।लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी कि वह कितनी लाड़ली बहनों को मिल रहा है।
विज्ञापन


250 रुपये का ढिंढोरा पीटने के बजाय  बहनों से मांगनी चाहिए माफी
कमलनाथ ने आगे लिखा कि इसी तरह भाजपा ने लाड़ली बहनों की सम्मान राशि तीन हज़ार रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया था, लेकिन अब उसका ज़िक्र तक नहीं किया जा रहा। इसलिए बहनों को दिए जा रहे 250 रुपये का ढिंढोरा पीटने के बजाय अब सरकार को बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि उनसे गैस सिलेंडर और लाड़ली बहना सम्मान राशि को लेकर जो वादा किया था, उसे भाजपा ने ना तो निभाया है और न निभाने का कोई इरादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने कहा है कि हमारी सरकार ने 9 अगस्त विश्व आदि दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। शिवराज सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश समाप्त कर दिया था। कमलनाथ ने कहा कि अवकाश समाप्त करने से आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है। अवकाश घोषित करने के साथ ही हर विकासखंड में आदिवासी दिवस समारोह मनाया जा सके इसके लिए हर विकासखंड को एक निश्चित राशि मध्य प्रदेश सरकार प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed