फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kamal Nath's chaupai attack on the question of Shivraj, said - will not find refuge in all the three worlds

MP Politics: शिवराज के सवाल पर कमलनाथ का चौपाई वार, कहा- तीनों लोकों में नहीं मिलेगी शरण

Mon, 13 Feb 2023 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 05:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में सवालों का सिलसिला जारी है। सोमवार को चौहान के सवाल पर कमलनाथ ने रामचरित मानस की चौपाई के जरिये जवाब दिया। 

विज्ञापन
Kamal Nath's chaupai attack on the question of Shivraj, said - will not find refuge in all the three worlds
कमलनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में सवालों का सिलसिला जारी है। दोनों 2018 के चुनावी घोषणापत्रों के जरिये एक-दूसरे पर सवाल दाग रहे हैं। सोमवार को चौहान ने सवाल पूछा तो कमलनाथ ने गोमाता का सहारा लेते हुए उन पर राम चरित मानस की चौपाई से वार किया।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के बाद कहा कि कमलनाथ जी से आज मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं। कल (रविवार को) कांग्रेस की वचन पत्र के लिए बैठक हुई। वचन पत्र नहीं, कांग्रेस का फिर से महाझूठ पत्र बन रहा है। पिछली बार जो कहा, वह किया नहीं। अब फिर एक झूठ पत्र बनाया जा रहा है। जनता इस झूठ को जानती है और वह भरोसा नहीं करेगी। कमलनाथ जी, हम बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को पोषण आहार अनुदान के रूप में एक हजार रुपये प्रतिमाह देते थे। आपकी सरकार आई तो आपने यह राशि देना बंद कर दिया। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि हमारी बहनों ने आपका क्या बिगाड़ा था, जो आपने यह राशि उन्हें देना बंद कर दिया? 
विज्ञापन


कमलनाथ का चौपाई से जवाब 
कमलनाथ ने ट्विटर पर शिवराज से सवाल पूछा। उन्होंने लिखा कि धरमु न दूसर सत्य समाना, आगम निगम पुरान बखाना। शिवराज जी फिर भी आप सत्यविमुख हैं। आपने तो गोमाता के नाम पर भी झूठ बोला है। भाजपा के घोषणापत्र में आपने वादा किया था कि स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन की तर्ज पर 50 गोकुल ग्रामों का विकास अगले पांच साल में किया जाएगा। जवाब दीजिए कहां हैं ये गोकुल ग्राम? गोमाता से असत्य बोलने के बाद आपको तीनों लोकों में कहां शरण मिलेगी शिवराज जी!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed