फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kamal Nath angry with Congress leaders' claim of 'future candidate', instructions given to stop, action if not

MP News: कांग्रेस नेताओं के 'भावी प्रत्याशी' दावे से कमलनाथ नाराज, रोकने के दिए निर्देश, न माने तो कार्रवाई

Wed, 12 Apr 2023 04:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 12 Apr 2023 04:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच टिकट की दावेदारी भी शुरू हो गई। कांग्रेस नेताओं ने तो खुद को पोस्टर-बैनर में भावी उम्मीदवार तक लिखना शुरू कर दिया है। इसे लेकर पार्टी को जिला अध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी करने पड़े हैं। 
 

विज्ञापन
Kamal Nath angry with Congress leaders' claim of 'future candidate', instructions given to stop, action if not
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस हो या भाजपा, टिकट के लिए एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ होती है। इस बार तो चुनावों से सात महीने पहले ही दावेदारों ने अपने आपको भावी उम्मीदवार लिखना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के कई नेता लोकल कार्यक्रमों में खुद को भावी उम्मीदवार लिख रहे हैं। इससे परेशान होकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि कोई भी नेता पोस्टर-बैनर पर खुद को भावी उम्मीदवार न लिखें। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह का 11 अप्रैल का लिखा पत्र वायरल हो गया है। इसमें राजीव सिंह ने सभी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही जिला प्रभारियों को भी इस नए चलन को लेकर सख्ती के निर्देश दिए हैं। इस पत्र में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जानकारी मिली है कि प्रदेश में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता अपनी विधानसभा में स्वयं को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भावी प्रत्याशी के रूप में सोशल मीडिया, पोस्टर, वॉल पेंटिंग की मदद से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राजीव सिंह ने लिखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर ऐसे लोगों को तत्काल रोका जाए। यदि फिर भी कोई इस प्रकार का प्रचार करता है तो उसके खिलाफ अनुशासन की कार्यवाही के लिए प्रदेश कांग्रेस को अवगत कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा ने कसा तंज- नियमों में अंतर क्यों?
कांग्रेस के इस पत्र पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि अरे वाह क्या आदेश है? कमलनाथ जी और कांग्रेस को कार्यकर्ताओं के खुद को “भावी प्रत्याशी” लिखने में आपत्ति है। लेकिन खुद अपने नाम के आगे भावी- अवश्यं भावी मुख्यमंत्री लिखेंगे और लिखवाएंगे भी। ख़ुद के लिए कोई नियम नहीं और कार्यकर्ता लिखेगा तो कार्यवाही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed