फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jan Aushadhi Diwas: Such centers will be opened in tribal areas on Ambedkar Jayanti, VD said- People like Azmi

जन औषधि दिवस: अंबेडकर जयंती पर ट्राइबल क्षेत्र में खुलेंगे ऐसे केंद्र,VD बोले-आजमी को देश में रहने का हक नहीं

Fri, 07 Mar 2025 08:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Mar 2025 08:29 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जन औषधि दिवस पर रेडक्रॉस अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।
 

विज्ञापन
Jan Aushadhi Diwas: Such centers will be opened in tribal areas on Ambedkar Jayanti, VD said- People like Azmi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को जन औषधि दिवस पर रेडक्रॉस अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान और युवाओं के विकास के लिए देश भर में कई योजनाएं शुरू की है, जिसका लाभ आज बड़े स्तर पर लोगों को मिल रहा है। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ट्राइबल ब्लॉक में और 89 जन औषधि केंद्र खोलने का काम सरकार करेगी। उन्होंने सपा नेता अबू आजमी के बयान को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का हक नहीं है।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा जेनेरिक दवाइयों का उपयोग करें और जागरूकता आए, इसके लिए प्रदेश के सांसद, विधायक और पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता डॉक्टरों से मिलकर जेनेरिक दवाइयां लिखने का आग्रह करेंगे। 
विज्ञापन


राहुल बताएं क्या औरंगजेब को महान मानते हैं?
शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए सपा विधायक अबू आजमी के बयान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह राम का देश है, भगवान कृष्ण का देश है, महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी महाराज का देश है। अबू आजमी जैसे लोगों को इस देश की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। ऐसे आततायी जिन्होंने भारत की संस्कृति से लेकर उसके मान-सम्मान पर आक्रमण किया, उन्हें देश की जनता जवाब देती रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कहां हैं, वो बताएं कि क्या वो औरंगजेब को महान मानते हैं? चाहे कांग्रेस हो, सपा हो या कोई और पार्टी हो, इस देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। ऐसे लोगों को देश की जनता जवाब देती रही है और आगे भी जवाब देती रहेगी। ऐसे हर मामले में कानून अपना काम करता रहेगा। 
विज्ञापन


पत्नी के सवालों पर जवाब दें उमंग सिंघार
शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रदेश के दूसरे बेबुनियाद मामलों को उठाने में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश और देश ने देखा है कि उनके घर के अंदर एक बहन की हत्या हुई है। उमंग सिंघार अपनी पत्नी के गंभीर आरोपों का जवाब जनता को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed