{"_id":"68084eb2eab8dad6a90680d9","slug":"jal-ganga-samvardhan-abhiyan-cm-dr-yadav-will-inspect-the-works-of-bade-bagh-ki-bawdi-in-bhopal-today-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल गंगा संवर्धन अभियान: सीएम डॉ. यादव आज भोपाल में बड़े बाग की बावड़ी के कामों का निरीक्षण करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल गंगा संवर्धन अभियान: सीएम डॉ. यादव आज भोपाल में बड़े बाग की बावड़ी के कामों का निरीक्षण करेंगे
Wed, 23 Apr 2025 07:51 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:51 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं और आमजन से जुड़कर इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
गीता भवन का शिलान्यास करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
विस्तार
प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेशभर में नदियों, खेत तालाबों, पोखरों समेत जल स्त्रोंतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़े बाग की बावड़ी में चल रहे कामों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभियान को सफल बनाने जनता से जुड़ने की अपील कर चुके है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि सभी जिलों में जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार में योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह 90 दिवसीय अभियान आगामी 30 जून तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश में अमृत सरोवरों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण संबंधी सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है, जिसे प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभा रहे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, और इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जल संसाधनों के संरक्षण से न केवल पर्यावरण संतुलन कायम रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं स्वयंसेवी संस्थाएं इस कार्य में आगे आएं, ताकि यह अभियान संपूर्ण सफलता प्राप्त कर सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन