फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   It rained in many districts of the state while sunshine troubled some places, Bhopal received 14% more rain th

Wethear: प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश तो कुछ जगह धूप ने किया परेशान, भोपाल में औसत से 14% अधिक हुई बारिश

Sat, 07 Sep 2024 07:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 07 Sep 2024 07:56 PM IST
सार

प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने से कहीं बारिश तो कहीं धूप लोगों को परेशान कर रही है शनिवार को भी मौसम के दो रंग देखने को मिले। कुछ जिलों में बारिश हुई, कुछ जिलों में तेज धूप निकली।

विज्ञापन
It rained in many districts of the state while sunshine troubled some places, Bhopal received 14% more rain th
शनिवार को भोपाल में अचानक तेज बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम कमजोर होने से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं धूप लोगों को परेशान कर रही है शनिवार को भी मौसम के दो रंग देखने को मिले। कुछ जिलों में बारिश हुई, कुछ जिलों में तेज धूप निकली। इधर भोपाल में सामान्य से 16 प्रतिशत 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। शनिवार सुबह से ही हल्की बारिश हुई दिनभर धूप खिली रही। आगरमालवा, राजगढ़, छिंदवाड़ा, श्योपुर और नर्मदापुरम में भी बारिश हुई। इंदौर में तेज धूप से गर्मी बढ़ गई। इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इनमें श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और उमरिया जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार श्योपुर, पश्चिमी शिवपुरी, डिंडोरी, अनुपपुर, मंदसौर पर बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मुरैना, पूर्वी शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी ओरछा, पन्ना में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।शहडोल, मंडला, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बालाघाट, हरदा, सीहोर, देवास, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच सहित ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया में बिजली के साथ हल्की आंधी बांधवगढ़, नरसिंहपुर, सिवनी, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, धार,  इंदौर हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसलिए हो रही कई जिलों में बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि मानसून ट्रफ के प्रदेश से गुजरने और आंध्र प्रदेश-ओडिशा में एक्टिव लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की वजह से कई जिलों में हल्की तो कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, कई जिलों में तीखी धूप भी निकलेगी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट पर लो प्रेशर एरिया सिस्टम सक्रिय है। जबकि मानसून ट्रफ जैसलमेर से एमपी से सीधी होते हुए आगे गुजर रही है। एक अन्य सिस्टम भी सक्रिय है। इस वजह से दो दिन पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। लोकल सिस्टम की एक्टिविटी भी बनी रहेगी। 9 और 10 सितंबर को कई जिलों में तीखी धूप भी निकलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed