{"_id":"69e75b1b4f6f44dfb60ac0e8","slug":"ips-association-takes-a-tough-stand-on-the-statement-of-the-mla-father-of-the-son-who-crushed-people-with-thar-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना...थार से लोगों को कुचलने वाले बेटे के MLA बाप के बयान की IPS एसो. ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना...थार से लोगों को कुचलने वाले बेटे के MLA बाप के बयान की IPS एसो. ने की निंदा
Tue, 21 Apr 2026 04:40 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:40 PM IST
सार
शिवपुरी में पांच लोगों को थार से कुचलने वाले बेटे के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर अब भारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। विधायक के के बयान पर एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने विधायक के बयान की निंदा भी की। वहीं, जानकारी के अनुसार लगातार बयान के बाद अब पार्टी नेतृत्व ने विधायक को चेताया और केंद्रीय नेतृत्व को शिकायत भी कर दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में पांच लोगों को थार से कुचलने के मामले में बेटे के बचाव में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पुलिस को दी धमकी पर आईपीएस एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। विधायक के पुलिस को धमकी देने और आपत्तिजनक बयान के वायरल वीडियो को लेकर प्रशासिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश आईपीएस एसोसिएशन, विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा आईपीएस अधिकारी डॉ. आरुष जाखड़ के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसे अनुचित एवं अस्वीकार्य बताया है। बता दें यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब देशभर में सिविल सेवा दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने विधायक के लगातार बयान के बाद संज्ञान लेकर उनको चेताया है और इसकी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को भी े दी है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: प्रदेश में गर्मी लगातार पकड़ रही जोर, दिन में लू जैसे हालात; अब रात में भी नहीं मिलेगी ठंडक
प्रेस नोट जारी कर जताई आपत्ति
भारतीय पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष चंचल शेखर की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में जिस प्रकार की भाषा का उपयोग किया गया है, वह न केवल अशोभनीय है, बल्कि सार्वजनिक जीवन की गरिमा के भी विपरीत है। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिसे गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal Crime: बुल्गारिया में नौकरी का सपना दिखाकर रंगकर्मी से ठगी, भोपाल में मामला दर्ज; परिचित ही निकला ठग
पुलिस अधिकारियों के मनोबल पर असर
एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां पुलिस बल के मनोबल को प्रभावित करती हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर डालती हैं। जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखें और मर्यादित भाषा का उपयोग करें। प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के आचरण को किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जा सकता। एसोसिएशन ने संबंधित मामले में उचित और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में आईपीएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने का समय भी मांगा है।
ये भी पढ़ें- Crime: भोपाल में दिल्ली की ठग गैंग पकड़ाया, नकली नोटों से यात्रियों को बनाते थे शिकार; छह शातिर आरोपी गिरफ्तार
16 अप्रैल को थार से पांच लोगों को मारी थी टक्कर
बता दें 16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे शिवपुरी में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने थार से पांच लोगों को कुचल दिया था। इस मामले की जांच एसडीओपी आयुष जाखर कर रहे। इस मामले में भाजपा विधायक लोधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक एसडीओपी से कह रहे है कि क्या तेरे डैडी का है करैरा.. वैसे तो मैं कहता नहीं हूं,लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं वो आएगा भी करैरा और चुनाव भी लड़ेगा। तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। यहीं नहीं विधायक कहते है कि मैं कहना चाहता हूं एसडीओपी महाेदय से हमारा इतिहास भी देख लेना। यदि ये हमारे खिलाफ गलत इल्जाम, गलत दबाव या गलत तरीके से पड़ताल करोगे तो हम सहन नहीं करेंगे। यहीं नहीं विधायक ने अधिकारी के घर को गोबर से भरने की धमकी दी थी।