फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Intact urns of Ram temple will reach 32 districts of Madhya Pradesh from 21st

MP News: 21 से मध्यप्रांत के 32 जिलों में पहुंचेंगे राम मंदिर के अक्षत कलश, कारसेवक जुटे तैयारी में

Mon, 20 Nov 2023 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

Bhopal: अक्षत कलश को राजधानी भोपाल के गुफा में मंदिर में रखा गया है। मंगलवार को इन्हें जिलों में भेजा जाएगा। बता दें कि रामलला अगले साल जनवरी में 22 तारीख को विराजमान होंगे। इसके लिए देश दुनिया से राम भक्त अयोध्या पहुचेंगे। 

विज्ञापन
Intact urns of Ram temple will reach 32 districts of Madhya Pradesh from 21st
21 से मध्यप्रांत के 32 जिलों में पहुंचेंगे राम मंदिर के अक्षत कलश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निमंत्रण पीले चावलों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए चावल का अक्षत कलश मध्य प्रांत में पहुंच गया है। अब यहां से इन कलशों को प्रांत के जिलों में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इन्हें तहसील और गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने सारी तैयारियां कर ली हैं। मध्य प्रांत में 32 जिले हैं। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नूतन मंदिर में श्री रामलला विराजमान होंगे। वर्तमान में इसका निर्माण चल रहा है। अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा आमंत्रण के लिए पूजित अक्षत कलश मध्यप्रान्त आए हैं। 

विज्ञापन


ऐसी है परंपरा
अवध की परंपरा के अनुसार अक्षत (साबुत चावल, हल्दी और कुमकुम में रंगकर) देकर किसी शुभ कार्य की सूचना और निमंत्रण दिया जाता है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी इसी परंपरा के अनुसार दिया जाएगा। विहिप के प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख जितेंद्र चौहान ने बताया कि मध्य प्रांत के अक्षत कलश को गुफा मंदिर में रखा गया। अब यहां से इन्हें जिला प्रभारियों को सौंपा जाएगा। वे इन्हें आगे घर-घर तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed