फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Initiative to eradicate crime is paying off: Vasudha didis attack women atrocities in 500 villages, two dozen

रंग ला रही अपराध मिटाने की पहल : 500 गांव में वसुधा दीदियों का महिला अत्याचार पर वार, दो दर्जन शिकायत मिली

Sun, 17 Dec 2023 05:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Dec 2023 05:52 AM IST
सार

 मध्य प्रदेश में झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक आगम जैन की पहल, घरेलू हिंसा के साथ डाकन प्रथा जैसी कुप्रथाओं को रोकने मिल रही मदद

विज्ञापन
Initiative to eradicate crime is paying off: Vasudha didis attack women atrocities in 500 villages, two dozen
झाबुआ में वसुधा दीदीयों की मदद से रोक रहे महिला अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकने झाबुआ पुलिस ने नई पहल की है। पुलिस ने गांव में वसुधा दीदियों को चिन्हित कर प्रशिक्षित किया है। ये दीदियां गांव में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की सूचना गुप्त तरीके से पुलिस तक पहुंचा रही हैं। इसमें अधिकतर घरेलू हिंसा के मामले हैं। ऐसी अब तक दो दर्जन शिकायतें मिली हैं। इसमें कुछ में शिकायत दर्ज की है तो कुछ में दोनों में सुलह कराई है। इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने में मदद मिल रही है तो वहीं डाकन प्रथा जैसी कुप्रथाओं को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


500 गांव में तैनात की वसुधा दीदियां
झाबुआ आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां पर करीब 800 गांव हैं। इन गांवों में महिलाओं के साथ बैठक कर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की जानकारी उपलब्ध कराने जागरूक किया जा रहा है। जानकारी देने के तरीके के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मुहिम से पुलिस ने करीब 500 गांव में वसुधा दीदियां तैनात की हैं। यह घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, मारपीट, लोकन प्रथा जैसी कुप्रथाओं को रोकने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन


वॉट्सअप ग्रुप बनाया
पुलिस ने निडर, सक्रिय, मजबूत कनेक्टिविटी और मोबाइल फ्रेंडली महिलाओं को वॉट्सअप ग्रुप बनाकर जोड़ा है। इनकी पहचान को गुप्त रखा जा रहा है। इस ग्रुप में महिलाओं को अलग-अलग कोर्ट के ऑर्डर और सरकार की तरफ से महिला और बच्चों के अधिकारों के आदेश भी शेयर कर जागरूक बनाया जा रहा है। समय-समय पर उनको शिकायत करने के तरीके, उनके अधिकार से भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया ऐसे आया विचार
एसपी आगम जैन ने बताया कि झाबुआ एक आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां पर कई कुप्रथाएं प्रचलित हैं, जो यहां के लोगों के लिए सामान्य है। इसमें अधिकतर महिलाओं का शोषण होता है। जिसे दबा दिया जाता है। गांव के पुरुष सिर्फ पुरुष से संबंधित अपराध की जानकारी ही उपलब्ध कराते हैं। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की कोई सूचना नहीं देता था। इसको लेकर ही वसुधा दीदी बनाने को लेकर विचार है। इसमें कोटवार की तर्ज पर गांव में महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। इनको वसुधा दीदी नाम दिया गया। इसमें गांव गांव में महिलाओं को एकत्रित कर उनको प्रशिक्षित किया गया। 50 महिलाओं को शामिल किया, जिसमें एक या दो महिलाएं गोपनीय तरीके से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की सूचनाएं उपलब्ध करा रही है। महिला अधिकारी ही संपर्क में रहती है। डेढ़ महीने में अभी शुरुआत में दो दर्जन शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed