फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Initiative of Sanskriti Bachao Manch in Bhopal: Special workshop on social awareness regarding Love Jihad orga

भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच की पहल: लव जिहाद को लेकर सामाजिक जागरूकता विशेष कार्यशाला आयोजित की

Thu, 01 May 2025 08:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 May 2025 08:48 AM IST
सार

राजधानी में संस्कृति बचाओ मंच द्वारा आयोजित विशेष कार्यशाला में सामाजिक जागरूकता को केंद्र में रखते हुए "लव जिहाद" जैसे संवेदनशील विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर बेटियों और उनके अभिभावकों को भावनात्मक शोषण, सामाजिक धोखाधड़ी और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति सचेत करना था।

विज्ञापन
Initiative of Sanskriti Bachao Manch in Bhopal: Special workshop on social awareness regarding Love Jihad orga
संस्कृति बचाव मंच की कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लव जिहाद से बचाव के लिए संस्कृति बचाओ मंच की ओर से सामाजिक जागरूकता के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेष रूप से बेटियों और उनके अभिभावकों को सामाजिक चुनौतियों के प्रति सतर्क करना और उन्हें जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति बचाओ मंच की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संस्कृति बचाओ मंच के अनुसार, इस पहल के तहत युवाओं को सामाजिक धोखाधड़ी और भावनात्मक शोषण जैसी स्थितियों से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उपयोगी जानकारियां साझा की गईं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: जल जीवन मिशन में काम करने वाले निजी कंपनियों के इंजीनियरों को पास करनी होगी परीक्षा, गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में मौजूद वक्ताओं ने पारिवारिक संवाद, पारंपरिक मूल्यों और आत्मरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता की भूमिका सिर्फ पालन-पोषण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी संतानों के सामाजिक व्यवहार पर भी सतत निगरानी रखनी चाहिए। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थानों को समाज को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। समाज में उत्पन्न हो रहे कई संवेदनशील मुद्दों पर संवाद और जागरूकता ही समाधान का मार्ग खोल सकते हैं। संस्कृति बचाओ मंच की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: जल जीवन मिशन में काम करने वाले निजी कंपनियों के इंजीनियरों को पास करनी होगी परीक्षा, गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed