फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   8 industrialists of the state will go to Russia to explore industry, Federation of MP Chambers of Commerce wil

Mp news:  उद्योग तलाशने रूस जाएंगे प्रदेश के 8 उद्योगपती, फेडरेशन ऑफ एमपी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स करेगा नेतृत्व

Sat, 10 Aug 2024 06:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 10 Aug 2024 06:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भारत और रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र के बीच परस्पर आर्थिक संबंधों निवेश एवं व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल 25 से 31 अगस्त 2024 तक रूस के स्मोलेंस्क जा जाएगा।

विज्ञापन
8 industrialists of the state will go to Russia to explore industry, Federation of MP Chambers of Commerce wil
अध्यक्ष डॉ. आरएस गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 फेडरेशन ऑफ एमपी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. आरएस गोस्वामी ने बताया कि उनके नेतृत्व में उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधि मंडल 25 से 31 अगस्त 2024 तक रूस के स्मोलेंस्क जा रहा है। इस प्रतिनिधि मंडल का उद्देश्य मध्यप्रदेश भारत और रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र के बीच परस्पर आर्थिक संबंधों निवेश एवं व्यापार को आगे बढ़ाना है। डॉ. आरएस गोस्वामी ने बताया कि दिसंबर 2023 को फेडरेशन एवं स्मोलेंस्क चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रशिया के मध्य एक MOU पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें व्यापार प्रतिनिधिमंडलों प्रदर्शनियों व्यापार मेलों के माध्यम से निवेश के लिए आपसी सहयोग स्थापित करना है। इसी तारतम्य में फेडरेशन में स्मोलेंस्क चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रशिया का एक ओवरसीज ऑफिस जुलाई 2024 को खोला गया हैं। 
विज्ञापन


अलग-अलग सेक्टर के उद्योगपति करेंगे दौरा 
डॉ. आरएस गोस्वामी ने बताया कि रूस जाने वाले मध्य प्रदेश के 8 सदस्यीय उद्योगपति अलग-अलग सेक्टर के हैं जिसमें 3 फार्मास्यूटिकल्स, 1 ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरिंग, 1 लॉजिस्टीक, 3 इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह प्रतिनिधि मंडल स्मोलेंस्क रूस में उद्योगों के लिए संभावनाऐं तलाशने के साथ ही वहां मध्यप्रदेश के उद्योगों एवं मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान करेगा। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल स्मोलेंस्क के गवर्नर Mr. Vasily Anokhin, स्मोलेंस्क चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष Mr. Vladimir Petrovich Archipenkov रशिया के इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की मंत्री Ms. Ekaterina Syrchenkova, Mr. Ivanov Igor Viktorovich, Chairman of the Council of Deputies, Gagarin City इसके पश्चात औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण, उद्योगपतियों से मुलाकात एवं अन्य शासकीय अधिकारियों से मिलेगा। इसके साथ ही स्मोलेंस्क क्षेत्र के विशेष आर्थिक क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे जो उद्यमियों को कई प्रोत्साहन और कर सब्सिडी प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


फेडरेशन स्मोलेंस्क निवेश बोर्ड के साथ MOU करेगा साइन
डॉ. आरएस गोस्वामी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान फेडरेशन, स्मोलेंस्क निवेश बोर्ड के साथ MOU भी साइन करेगा, जिससे मध्यप्रदेश एवं स्मोलेंस्क दोनों ही क्षेत्रों के बीच आर्थिक साझेदारी और मजबूत होगी। प्रतिनिधिमंडल स्मोलेंस्क के पास स्थित औद्योगिक शहर गागरिन का भी दौरा करेगा ताकि आगे के अवसरों का पता लगाया जा सके।  यह प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश के व्यवसायों के लिए नए बाजारों में प्रवेश करने और रूस में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। फेडरेशन हमारे सदस्यों और व्यापक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिनिधि मंडल फेडरेशन के मास्को प्रतिनिधि प्रभाशु श्रोती के सहयोग से सफलतापूर्वक दौरा पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed