फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   In the case of obscene dance near Rani Kamalapati statue, MP demanded NSA from the commissioner, FIR registere

Bhopal: रानी कमलापति मूर्ती के पास अश्लील डांस मामले में सांसद ने कमिश्नर से NSA लगाने की मांग, FIR हुई दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 09:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 16 Sep 2024 09:01 PM IST
सार

रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मिलता जुलता हुलिया के आधार पर एक आरक्षक को पकड़ा था बाद में जांच के बाद छोड़ दिया। भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी पुलिस कमिश्ननर से शिकायत करने पहुंचे।

विज्ञापन
In the case of obscene dance near Rani Kamalapati statue, MP demanded NSA from the commissioner, FIR registere
वीडियों बनाने वाला युवक और शिकायत करने पहुंचे भोपाल सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर 23 वीं बटालियन के एक आरक्षक को हिरासत लिया था, मोबाइल फोन की टॉवर लोकेशन की तस्दीक करने पर पता चला कि प्रतिमा के सामने डांस करने वाला आरोपी वह आरक्षक नहीं है। लिहाजा पूछताछ के बाद पुलिस ने आरक्षक को छोड़ दिया है। इससे पहले भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी पुलिस कमिश्ननर से शिकायत पहुंचे थे। और आरोपी पर एनएसए लागाने की मांग की है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस करते हुए रील बनाने वाले युवक का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी गिन्नौरी स्थित केबल स्टे ब्रिज की दीवार पर चढ़कर मूर्ति के सामने इशारे करते हुए डांस कर रहा था।
विज्ञापन



हुलिया के आधार पर आरकक्षक को पकड़ा बाद में छोंड़़ा
एसआई घूमेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक गिन्नौरी स्थित केबल स्टे ब्रिज पर रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस कर रहा था। मामले में 23 वीं बटालियन के एक आरक्षक का हुलिया और चेहरा काफी हद तक आरोपी से मिलता-जुलता है। संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरक्षक की हाइट सवा छह फिट है जबकि प्रतिमा के सामने डांस करने वाले युवक का कद लगभग साढ़े पांच फिट है। आरक्षक अपने कान में बाली पहनता है जबकि डांस करने वाले युवक के कान में बाली नहीं है। शातिर आरोपी के सोशल मीडिया से अपने अकाउंट डिलिट कर दिए हैं। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जिस कारण उसकी मोबाइल की टावर लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन



समाज और राष्ट्र का अपमान है कतई बर्दाश्त नहीं
भोपाल सांसद आलोक शर्मा तक जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद आलोक शर्मा और हिंदू संगठनों द्वारा सोमवार को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ एनएसए लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आलोक शर्मा ने कहा कि यह कृत्य संपूर्ण समाज और राष्ट्र का अपमान है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत मिलने के बाद संबंधित थाना श्यामला हिल्स पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास
इस दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास रहा है। रानी कमलापति की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए मैंने  महापौर रहते हुए, जहां रानी कमलापति ने जोहर किया था (छोटा तालाब के ऊपर) उस स्थान पर उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित कराई और उनके नाम से ब्रिज का निर्माण कराया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed