फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   In the Aatmanirbhar Panchayat program, the CM said – the atmosphere of the village is going to change, Punjab

MP:आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम में सीएम बोले- बदलने वाला है गांव का माहौल, पंजाब हरियाणा को छोड़ेंगे पीछे

Tue, 23 Jul 2024 10:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 23 Jul 2024 10:56 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में आत्मनिर्भर पंचायत का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
In the Aatmanirbhar Panchayat program, the CM said – the atmosphere of the village is going to change, Punjab
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गांव के लोगों से निवेदन है कि जमीन मत बेचना। कर्जा ले लेना लेकिन जमीन मत बेचना। बदलते दौर में एमपी की स्थिति बदलने वाली है। एमपी के गांवों का माहौल बदलेगा। खेती से जो आमदनी बढ़ेगी, उससे अब हम पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ेंगे, यह मैं गारंटी ले सकता हूं। निश्चित रूप से पूरे क्षेत्र में बदलाव आने वाला है। किसान की आमदनी का साधन खेती और पशुपालन है। मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आत्मनिर्भर पंचायत समृद्ध मध्यप्रदेश कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

 
सीएम बोले गावों में बसती है भारत की आत्मा 
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि गांवों में भारत की आत्मा बसती है। गुलामी का दंश झेलने के बाद भी गांव का स्वाबलंबन नहीं बदला। गांवों की परिस्थिति नहीं बदली है। गांव में 25 पुलिस वाले थाना संभाल लेते हैं क्योंकि गांव के लोगों के लिए पुलिस की जरूरत नहीं होती। पुलिस तो गुंडों के लिए होती है। गांवों के लोग तो अनुशासित जीवन जीते हैं, उनके घर सामान्य बुलावे के लिए भी पुलिस पहुंचती है तो उसे अच्छा नहीं मानती। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केन बेतवा नदी के लिए एक लाख करोड़ रुपए देने वाले हैं जिसमें से 45 हजार करोड़ एमपी और 45 हजार करोड़ यूपी को मिलेगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने का काम होगा।
विज्ञापन



गायों को रखने के लिए बनाए जाएंगे कांजी हाउस
मुख्य मंत्री ने कहा कि नगर निकायों में गायों को रखने के लिए कांजी हाउस बनाए जाते हैं। वास्तव में कांजी हाउस जेल जैसा है। हम गौशाला बनाएंगे और जिस गौमाता को लोग पाल नहीं पाएंगे उसे गौशाला में रखेंगे। इसके लिए सरकार 40 रुपए प्रति गाय अनुदान देंगे। जो दस से अधिक गाय देगा, उसे भी अनुदान देंगे। दूध पर भी बोनस देने की तैयारी में राज्य सरकार जुटी है। साथ ही बछिया खरीदने की गारंटी भी सरकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोटा कदम बड़े कदम की सफलता के लिए होता है
कार्यक्रम में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि नेक्स्ट स्टेप असफलता के कदम को समाप्त करने वाला होता है। छोटा कदम बड़े कदम की सफलता के लिए होता है। आपस में समन्वय के लिए आज जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ आज यहां जुटे हैं। यहां से समन्वय का गुर सीख कर जाएंगे। पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी तो मध्यप्रदेश भी आत्मनिर्भर और सशक्त होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव मजदूरों के हितों के लिए फैसला लेते हैं और यह उन्होंने अपने पहले फैसले में साबित भी किया है। पटेल ने कहा कि आज दो सत्र होंगे जिसमें कृषि को स्थायित्व देना और फायदे वाला बनाना होगा। इसके बाद पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी चर्चा होती है। अगर मतभेद हैं तो उसे भुलाकर आगे बढ़ने का रास्ता खोजें। बड़े शहरों से सटी पंचायतों को कैसे और सक्षम बनाया जा सकता है? यह देखना होगा।


पेसा कानून आने के बाद नए कानून का संरक्षण हुआ
मंत्री पटेल ने कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं से कैसे अधिकतम लाभ लिया जा सकता है। यह अधिकारियों को देखना होगा। पेसा कानून आने के बाद नए कानून का संरक्षण हुआ है। उस पर भी विचार करना होगा। वन क्षेत्रों से सटी पंचायतों के लिए भी विचार करना है। वित्तीय अनुशासन के साथ हर पंचायत का लेखा जोखा रखना ही होगा। मनरेगा जैसी मजदूरी की योजनाएं जो रोजगार न दे पाएं तो गंभीर बात है। जाबकार्ड धारक को मजदूरी देना ही है। जल जीवन मिशन का पानी हर घर तक पहुंचेगा तो व्यवस्था सुधार होगा। उन्होंने कहा कि ग्रुप डिस्कसन भी किया जाएगा और जो सबकी चर्चा के बाद रिजल्ट आएगा उस पर सरकार विचार करके सरकार उस पर निर्णय लेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed