फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Impact: After 30 years, Bhopal Municipal Corporation corrected its mistake, put up a board in the name of Lokm

Impact: 30 साल बाद भोपाल नगर निगम ने सुधारी गलती, चौराहे पर लगाया लोकमाता देवी अहिल्या के नाम का बोर्ड लगाया

Sun, 08 Dec 2024 10:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Dec 2024 10:11 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर चौराहे के नामकरण को लेकर 30 साल बाद भोपाल नगर निगम ने अपनी गलती सुधारी और वहां बोर्ड लगाया। इससे पहले चौराहे पर जिंदा व्यक्ति शैतान सिंह के नाम का बोर्ड लगा था। 

विज्ञापन
Impact: After 30 years, Bhopal Municipal Corporation corrected its mistake, put up a board in the name of Lokm
शाहपुरा चौराहे का नाम अब मां अहिल्या का नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम ने 30 साल बाद देवी अहिल्याबाई होलकर को उनका नाम दे दे दिया। भोपाल नगर निगम की कंपनी बीसीएलएल ने चौराहे पर अवैध रूप से लगे शैतान सिंह चौराहा नाम के बोर्ड को हटा कर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम का बोर्ड लगा दिया है। अमर उजाला ने 13 अक्टूबर 2024 को "देवी अहिल्या का नाम पाने 30 साल से तरस रहा भोपाल का चौराहा, निगम ने लगा डाला शैतान सिंह नाम का बोर्ड" शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद भोपाल नगर निगम ने इस मामले की सत्यता के लिए परिषद के संकल्प की जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि 28 अक्टूबर 1995 को नगर निगम परिषद ने संकल्प क्रमांक-10 पारित कर चौराहे का नाम अहिल्याबाई होलकर रखा था। हालांकि, इसके बावजूद नगर निगम की तरफ से चौराहे का नाम अवैध रूप से जिंदा व्यक्ति शैतान सिंह नाम का बोर्ड लगा रखा है। अब नगर निगम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चौराहे पर लगे बीसीएलएल के बोर्ड पर चौराहे के नाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े- देवी अहिल्या का नाम पाने 30 साल से तरस रहा भोपाल का चौराहा, निगम ने लगा डाला शैतान सिंह नाम का बोर्ड 
विज्ञापन


नगर निगम ने की खानापूर्ति 
पार्षद पप्पू विलास राव घाड़गे ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को अपनी गलती सुधारने में लंबा समय लग गया। इसके बावजूद लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर का नाम सिर्फ चौराहे पर लगे बोर्ड पर बदला गया है। त्रिलंगा की तरफ से आने पर बोर्ड पर अभी भी नाम शैतान सिंह चौराहा ही लिखा है। नगर निगम के अधिकारियों को निमाड़-मालवा की शासक लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर को पूरा सम्मान देने के लिए सभी बोर्ड से नाम जल्द हटाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed