फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IAS Property Fraud Becoming an IAS widow Mamta grabbed FD of more than 53 lakhs

IAS Property Fraud: आईएएस की विधवा बन ममता ने हड़पी 53 लाख से अधिक की एफडी, मामला दर्ज

Thu, 25 Aug 2022 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 08:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में रिटॉयर्ड आईएएस सलीना सिंह (61) ने महिला एवं बाल विकास विभाग की रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर ममता पाठक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। सलीना का दावा है कि ममता ने फर्जी आधार बनवाकर उनके स्वर्गीय पति रिटॉयर्ड आईएएस एमके सिंह को अपना पति बताया है। उनके बैंक खाते (एफडी) से 53 लाख 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया है।

विज्ञापन
IAS Property Fraud Becoming an IAS widow Mamta grabbed FD of more than 53 lakhs
रिटॉयर्ड आईएएस सलीना सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में रिटॉयर्ड आईएएस सलीना सिंह के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सलीना के पति आईएएस एमके सिंह का निधन हो चुका है। इसके बाद उनके खाते से लाखों रुपये निकाले गए हैं। आईएएस एमके सिंह की पत्नी बनकर ममता पाठक नाम की महिला ने 53 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी के जरिए उनकी एफडी अपने नाम पर ट्रांसफर कराई है।

विज्ञापन


बता दें, ममता पाठक नाम के इस आरोपी महिला ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर फर्जी तरीके से उनकी करोड़ों की संपत्ति भी हड़प ली है. अब सलीना सिंह की शिकायत पर ममता के खिलाफ कोलार पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एमके सिंह की पत्नी मध्यप्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रह चुकी हैं। कुछ साल पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने कोलार थाने में शिकायत की थी कि उनके पति की मौत 14 मार्च को हुई, जबकि ममता पाठक ने साल 2021 में खरीदे गए स्टॉम्प पेपर पर उनके पति के नाम बैंक में जमा राशि, एफडी, जमीन और प्लॉट अपने नाम कराने की वसीयत 23 मार्च को रजिस्टर्ड करवाई है। ममता पाठक पर सलीना सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे कोलार थाना प्रभारी ने बताया, एमके सिंह का एड्रेस दानिश हिल्स व्यू 1/75 है, जबकि ममता पाठक का पता दानिश हिल्स व्यू 1/86 है। ममता पाठक ने 19 फरवरी 2021 को अपना आधार कार्ड इसी पते पर बनवाया। उसके मूल आधार कार्ड में ममता पाठक पिता सिद्धगोपाल पाठक (एसजी पाठक) लिखा हुआ है। इसी मूल आधार कार्ड को कूटरचित कर ममता पाठक ने पति के नाम के आगे एमके सिंह लिख लिया। उनका पता भी 1/86 दानिश हिल्स व्यू लिख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक, ममता ने एमके सिंह की मौत के बाद कोलार स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एमके सिंह के नाम के बैंक खाते में खुद को उनके वारिस के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें उसने अपना कूट रचित आधार कार्ड लगाया। इसमें ममता पाठक के पति के रूप में एमके सिंह का नाम लिखा है। बैंक ने इसी आधार पर एमके सिंह की एफडी और खाते में जमा अन्य राशि ममता पाठक को दे दिए।


पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड आईएएस सलीना सिंह ने 2 महीने पहले कोलार थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मैं एमके सिंह की असली पत्नी हूं। एमके सिंह के दो विधिक वारिस डॉक्टर महक सिंह और मन्नत सिंह हैं। ममता पाठक ने एमके सिंह के उत्तराधिकारियों की संपत्तियों को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उनकी पत्नी बनकर हड़प लिया है। इस आधार पर कोलार पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद ममता पाठक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed