फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Hooliganism in Bhopal city bus, driver beaten up in filmy style, passengers who came to rescue were also threa

Bhopal: भोपाल के सिटी बस में गुंडागर्दी, ड्राइवर को फिल्मी स्टाइल में पीटा,बचाव में आए यात्रियों को भी धमकाया

Tue, 03 Sep 2024 06:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 03 Sep 2024 06:46 PM IST
सार

भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। फिल्मी स्टाइल में सिटी बस में ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Hooliganism in Bhopal city bus, driver beaten up in filmy style, passengers who came to rescue were also threa
सिटी बस में मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। आए दिन मारपीट  के मामले सामने आ रहे हैं। अब राजधानी भोपाल के सिटी बस में ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल भोपाल के 11 मिल इलाके में एक चलती सिटी बस में दो युवकों ने गुंडागर्दी की। फिल्मी स्टाइल में वे बस में चढ़े और ड्राइवर को लात-घुसों से पीटने लगे। इससे ड्राइवर को गंभीर चोंट आई हैं। युवकों ने ड्राइवर को बचाने आए यात्रियों को भी धमकाया। इससे उनमें दहशत फैल गई। वे इतने डर गए कि बसों से उतरकर भागने लगे। पूरी घटना बस में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।ड्राइवर के साथ मारपीट के बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। हालांकि, रिकॉर्डिंग पहले ही सर्वर में सेव हो गई थी।
विज्ञापन


यह है पूरा ममला
बीसीएलएल के अधिकारियों के अनुसारा घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। सिटी बस नंबर एमपी 04 पीए 4424 सीहोर नाका से मंडीदीप जा रही थी। तभी प्राइवेट बस के दो कर्मचारी सिटी बस में चढ़ गए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने ड्राइवर विवेक उधावनी को लात-घुसों से पीटना शुरू कर दिया। ड्राइवर के साथ दोनों युवक काफी देर तक मारपीट करते रहे। एक यात्री ने जब ड्राइवर को बचाने की कोशिश की तो दोनों युवकों ने उसे धमका दिया। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की सीमा के बाहर 25 किलोमीटर के दायरे में आ रहे भोपाल से मंडीदीप और बिलकिसगंज के लिए बसों का संचालन बीसीएलएल ने बंद कर दिया था। आठ महीने पहले मंडीदीप के लिए सेवा फिर से शुरू कर दी गई। दो में से एक बस ऑपरेटर ने 25 जनवरी और दूसरे ने 26 जनवरी को बसों का संचालन शुरू किया। इसके बाद इस रूट पर कुल 45 बसें दौड़ने लगी। इस रूट पर हर रोज 20 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


इसलिए बनती है मारपीट की स्थिति
प्राइवेट बस संचालक अपनी बसों में अधिक से अधिक सवारियां बैठाना चाहते हैं। इसके चलते कई बार सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर से विवाद किया जाता है। हर महीने इस तरह के मामले सामने आते हैं। मंगलवार को जिस सिटी बस के ड्राइवर विवेक के साथ लात-घुंसों से मारपीट की गई।उसने बताया कि प्राइवेट बस के कर्मचारी अक्सर धमकी देते हैं कि एक किमी आगे-पीछे न रहे। सवारी हम ही बैठाएंगे। मंडीदीप से भोपाल में ही सवारी बैठाए। रास्ते में कहीं भी सवारी को न बैठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed