फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   High speed car hits scooter riding family mother dies father and son injured

MP News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार परिवार को मारी टक्कर, मां की मौत, पिता-बेटा घायल

Fri, 16 May 2025 04:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 16 May 2025 04:30 PM IST
सार

भोपाल-विदिशा रोड पर एक तेज कार ने स्कूटी पर सवार एक परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा बुरी तरह घायल हो गए।
 

विज्ञापन
High speed car hits scooter riding family mother dies father and son injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल-विदिशा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बरखेड़ी जहांगीराबाद के रहने वाले सुमित यादव अपनी पत्नी निशा और 9 साल के बेटे के साथ गुरुवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने भोपाल-विदिशा रोड पर स्थित एक गार्डन गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जब वे मनोरमा गार्डन के पास पहुंचे, तभी भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों नीचे गिरकर घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने निशा यादव को मृत घोषित कर दिया। सुमित और उनका बेटा अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाली कार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हर्राखेड़ा गुनगा निवासी 45 वर्षीय लीलावती अहिरवार 8 मई की सुबह अपने पति रामसिंह के साथ स्कूटर पर बैठकर मंडीदीप में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा कोर की घटना

करीब पौने दस बजे जब वे सूखी सेवनिया चौराहा पार कर रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान लीलावती की मौत हो गई, जबकि रामसिंह का इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया कि हादसा टैंकर चालक की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed