फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Health Issues Among Bhopal Gas Tragedy Victims: A Study Shows Higher Disease Prevalence in Affected Population

भोपाल गैस त्रासदी की बरसी: गैस प्रभावित मरीजों में गुर्दे की बीमारी सात गुना अधिक, 40 साल बाद भी बढ़ रहे रोग

Mon, 02 Dec 2024 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Dec 2024 10:53 PM IST
सार

डॉ. उषा आर्या ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में गैस से प्रभावित समूह में श्वसन और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां अप्रभावित समूह की तुलना में 1.7 से 2 गुना अधिक पाई गईं। इसके अलावा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां, जिन्हें पहले गैस रिसाव से नहीं जोड़ा गया था, भी तेजी से बढ़ी हैं। 

विज्ञापन
Health Issues Among Bhopal Gas Tragedy Victims: A Study Shows Higher Disease Prevalence in Affected Population
भोपाल गैस त्रासदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के काम कर रहे संगठनों ने कहा कि गैस से प्रभावित लोगों में बीमारियों का प्रसार उस समय गैस से अप्रभावित रहे लोगों में तेज है। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के साथ काम कर रहे संगठन संभावना ट्रस्ट क्लिनिक ने कहा कि यह निष्कर्ष 16 वर्षों के दौरान 16,305 गैस प्रभावित और 8,106 अप्रभावित मरीजों के क्लिनिकल डेटा के विश्लेषण पर आधारित है।  डॉ. उषा आर्या ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में गैस से प्रभावित समूह में श्वसन और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां अप्रभावित समूह की तुलना में 1.7 से 2 गुना अधिक पाई गईं। इसके अलावा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां, जिन्हें पहले गैस रिसाव से नहीं जोड़ा गया था, भी तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा मेडिकल रिसर्च और प्रभावित लोगों के लिए बेहतर उपचार करने की सुविधा बढ़ाने की आवश्यकता को प्रकाश में ला रहा है। उन्होंने बताया कि गैस प्रभावित मरीजों में मधुमेह रोग पांच गुना अधिक पाया गया। वहीं, अप्रभावित लोगों की तुलना में उच्च रक्तचाप तीन गुना अधिक रहा। इसके अलावा गैस प्रभावितों में डिप्रेशन की बीमारी 2.7 गुना ज्यादा है। वहीं, गुर्दे संबंधी रोग भी सात गुना अधिक है। 
विज्ञापन


महिलाओं में बढ़ी हार्मोनल समस्याएं
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मित्तल ने बताया कि गैस प्रभावित महिलाओं में समय से पहले या प्रारंभिक रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के मामले 2.6 गुना अधिक थे।

दिल और तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव
डॉ. बी रघुराम ने बताया कि हृदय संबंधी बीमारियां जैसे मायोकार्डियल इंफार्क्शन और इस्केमिक हार्ट डिजीज गैस प्रभावितों में 4.5 गुना ज्यादा थीं। तंत्रिका संबंधी बीमारियों में हेमीप्लेजिया और न्यूराल्जिया के मामले चार गुना ज्यादा पाए गए। डॉ. पी.के. अस्वथी ने कहा कि गैस प्रभावितों में न्यूरोपैथी के मामले सात गुना अधिक थे। साथ ही, हाइपोथायरायडिज्म पिछले सात वर्षों में दोनों समूहों में बढ़ा है, लेकिन गैस प्रभावित समूह में यह 1.7 गुना अधिक पाया गया।
विज्ञापन


विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत
संभवना ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी सतिनाथ सारंगी ने कहा कि गैस पीड़ितों में ज्ञात और नई बीमारियों का लगातार उच्च स्तर दिख रहा है, जो यह दर्शाता है कि विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक आवश्यकता बनी हुई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात फैली थी भोपाल में जहरीली गैस   
2-3 दिसंबर 1984 की रात को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्टरी से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें 5,479 लोग मारे गए थे और पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। यह विश्व की सबसे भयंकर औद्योगिक त्रासदियों में से एक है। इसके पीड़ित आज भी तिल तिल कर मौत के मुंह में समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed