फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haj Committee does not have details of the usage for eight months

Hajj News: इधर कुर्रा, उधर किस्त की मांग…8 माह के लिए अरबों रुपये जाम; जानें क्या है मामला

Tue, 08 Oct 2024 02:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Oct 2024 02:21 PM IST
सार

Hajj 2025: जून माह में होने वाले हज के खर्च की राशि अक्तूबर से जमा कर करीब आठ माह होने वाले इस्तेमाल का ब्यौरा हज कमेटी के पास नहीं है। इधर, सोमवार को हुए हज कुर्रा के फौरन बाद सेंट्रल हज कमेटी ने चयनित हाजियों से पहली किस्त की मांग कर दी है।
 

विज्ञापन
Haj Committee does not have details of the usage for eight months
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार सुबह टलते टलते हज 2025 के लिए हाजियों के नाम तय किए गए थे। शाम ढलते ढलते सेंट्रल हज कमेटी ने चयनित हाजियों से पहली किस्त की मांग कर डाली। जून माह में होने वाले हज के खर्च की राशि अक्तूबर से जमा कर करीब आठ माह होने वाले इस्तेमाल का ब्यौरा हज कमेटी के पास नहीं है। हाजियों से मांगी गई पहली किस्त प्रति व्यक्ति 1 लाख, 30 हजार रुपए है। जो पूरे देश के हाजियों के आंकड़े के लिहाज से अरबों रुपए होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हज 2025 के लिए सऊदी अरब सरकार ने भारत को 1 लाख, 75 हजार, 25 सीटों का कोटा आवंटित किया है। इसमें से 70 प्रतिशत सीटें हज कमेटी को मिलेंगी। जबकि 30 फीसदी सीटें निजी टूर ऑपरेटर्स के खाते में जाएंगी। सोमवार को हुए हज कुर्रा के फौरन बाद सेंट्रल हज कमेटी ने चयनित हाजियों से पहली किस्त की मांग कर दी है। जानकारी के मुताबिक हाजियों को यह राशि 21 अक्टूबर तक जमा करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


8 महीने जमा रहेंगे अरबों रुपये 
देशभर के हज कोटे के मुताबिक हज कमेटी के जरिए करीब एक लाख, 62 हजार आवेदक हज यात्रा पर जाएंगे। इन्हें इसी माह प्रति व्यक्ति एक लाख, 30 हजार, 300 रुपए जमा करने होंगे। इसके मुताबिक देशभर से जमा होने वाली राशि का आंकड़ा 15 अरब, 40 करोड़, 50 लाख पार होना है। हज खर्च के लिए वसूली जाने वाली यह राशि जून माह में होने वाली हज यात्रा तक सेंट्रल हज कमेटी के खातों में जमा रहने वाली है। इस राशि का हिसाब न सरकार के पास पहुंचने वाला है और न ही हज यात्रियों को इससे कोई फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश से एक अरब 
मप्र से चयन किए गए 7107 हाजियों को भी यह राशि जमा करना है। हाजियों की इस तादाद के मुताबिक यहां से करीब 923910000 रुपए जमा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed