फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   GIS 2025: Top committee formed under the chairmanship of CM, from ministers to officials will handle the prepa

GIS 2025: सीएम की अध्यक्षता में शीर्ष समिति गठित, मंत्री से लेकर अधिकारी संभलेंगे आयोजन की तैयारी

Tue, 18 Feb 2025 08:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Feb 2025 08:11 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में पहली बार हो रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शीर्ष समिति गठित की गई है। इसमें मंत्री से लेकर अधिकारी आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
 

विज्ञापन
GIS 2025: Top committee formed under the chairmanship of CM, from ministers to officials will handle the prepa
सरकार ने जीआईएस की तैयारी शुरू की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन 24-25 फरवरी, 2025 को  होने जा रही है। राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होने वाली समिट के आयोजन की तैयारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में शीर्ष समिति गठित की गई है। इसमें मंत्री से लेकर अधिकारी संभालेंगे। समिति आयोजन की तैयारियों, आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने, विभिन्न विभागों के समन्वय स्थापित करने एवं समिट के व्यवस्थित आयोजन कराएंगी। 
विज्ञापन


समिति में उप मुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राजेन्द्र शुक्ल, लोकसभा सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं प्रभारी मंत्री जिला भोपाल चेतन्य काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा, विधायक बैरसिया विष्णु खत्री, विधायक भोपाल भगवान दास सबनानी, महापौर भोपाल मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल रामकुंवर नौरंग सिंह गुर्जर, नगर निगम अध्यक्ष भोपाल किशन सूर्यवंशी सदस्य नामांकित किये गये हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन अनुराग जैन, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव, जनसम्पर्क तथा आयुक्त, जनसम्पर्क तथा प्रबंध संचालक माध्यम (अ.प्र.) सुदाम खाड़े और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम तथा आयुक्त विमानन चन्द्रमौली शुक्ला भी सदस्य नामांकित किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed