फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fraud in the name of making credit card

MP News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से किया गैंग को गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 05:51 PM IST
सार

MP News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी लोगों को लिंक भेज कर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे।

विज्ञापन
Fraud in the name of making credit card
क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक का क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर संगठित गैंग के चार सदस्यों को साइबर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी बैंक कर्मचारी बन और लालच देकर क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

फर्जी लिंक भेजकर सामने वाले के बैंक की जानकारी लेकर लोगों के खाते से रुपए निकाल लेते थे। लोगों को लोन दिलाने का भी झांसा देते थे। किराए के मकान में रहकर लोगों को कॉलिंग करते थे। आरोपीगण पिछले 4 महीने से ठगी,धोखाधड़ी का कार्य कर रहे थे। आरोपियों से अब तक 20 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
आरोपियों द्वारा विभिन्न बैंक आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर फ्री में क्रेडिट कार्ड बनाने का प्रलोभन देकर लिंक भेजते है। लिंक में जानकारी भरवाकर लोगों के खाते से धोखाधड़ी पूर्वक ठगी करते हैं। पैसे लेने के लिए आरोपीगण खाते एवं कॉलिंग करने के लिए मोबाइल नंबर टेलीग्राम एप से संपर्क कर प्राप्त करते हैं। साइबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपियों को रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed