फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Former CM Shivraj Singh Chauhan gave statement regarding Ladli Behna Yojana

MP News: आज खाते में आएंगे 1250 रुपये, लाडली बहनों को पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने दिलाया याद

Wed, 10 Jan 2024 12:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

Ladli Behna Yojana: तेलंगाना के वारंगल में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने यहां भद्रकाली अम्मा के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। इस दौरान उन्होंने  मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि आज 10 तारीख है, मध्य प्रदेश की मेरी लाडली बहनों, आज लाडली बहना दिवस है और आज ही आपके खाते में फिर 1250 रुपये आने वाले हैं।

विज्ञापन
Former CM Shivraj Singh Chauhan gave statement regarding Ladli Behna Yojana
लाडली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक बार फिर अपनी लाडली बहनों की बात करते उन्हें 10 तारीख की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि आज 10 तारीख है। मध्य प्रदेश की मेरी लाडली बहनों, आज लाडली बहना दिवस है और आज ही आपके खाते में फिर 1250 रुपए आने वाले हैं। पूर्व सीएम फिलहाल भारत विकसित संकल्प यात्रा के प्रचार के लिए तेलंगाना में हैं। उन्होंने यहां बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम से पहले वारंगल स्थित मां भद्रकाली के दर्शन कर देशवासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की

विज्ञापन


सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
यहां मीडिया से चर्चा में आगे उन्होंने कहा कि सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरे लिए सारी बहनें देवी का रूप है और महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। अब लाडली बहने, लखपति बहने बने, इसके अभियान में मैं जुटूंगा। मैं हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई देता हूं कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मां, बहन और बेटी के जन कल्याण में जुटी रहेगी।
विज्ञापन


अद्भुत मंदिर है ये
देवी दर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वारंगल में भद्रकाली अम्मा के दर्शन किए। यहां मां की नोज पिन गिरी थ, जब भगवान शिव अपने कंधों पर लेकर मां को लेकर घूम रहे थे। यह स्थान श्रद्धा और आस्था का केंद्र है मां का यह मंदिर और यहां अद्भुत ऊर्जा है। मां के चरणों में यही प्रार्थना की है हमारे देशवासी, तेलंगानावासी, मध्यप्रदेशवासी सभी सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल हो और सबका कल्याण हो और हमारा देश भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को सारी दुनिया को मोदी जी के नेतृत्व में शाश्वत शांति के पद का दिग्दर्शन कराए। मां के चरणों में प्रणाम। अद्भुत मंदिर है ये, यहां आकर मैं धन्य हो गया मन आनंद, उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed