फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Former CM Kamal Nath congratulated the countrymen on Diwali said- Light a lamp for the progress of the country

Diwali 2022: पूर्व सीएम कमलनाथ ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, कहा- एक दीया देश की उन्नति के लिए भी जलाएं

Mon, 24 Oct 2022 07:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Oct 2022 07:15 AM IST
सार

पूर्व सीएम ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और आव्हान किया कि एक दीप अपनी समृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए भी जलाएं। 

विज्ञापन
Former CM Kamal Nath congratulated the countrymen on Diwali said- Light a lamp for the progress of the country
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोशनी का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि ,वैभव, ऐश्वर्य ,यश और खुशहाली लाये और हमारा प्रदेश उन्नति, प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होकर देश में शीर्ष प्रदेश के रूप में स्थापित हो।
विज्ञापन

 

कमलनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति-परंपरा में दीपोत्सव के पर्व का सर्वाधिक महत्व है। दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधियारा कितना भी घना हो, उस अंधियारे को मिटाने के लिए एक दीये का प्रकाश ही पर्याप्त है। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें। दीपावली पर दीपों की श्रृंखला हमें इस बात का आभास कराती है कि हम सभी देशवासी परस्पर प्रेम व सामंजस्य से एक दूसरे के जीवन को रोशनी प्रदान कर सकते हैं और आपसी सहयोग से घने से घने अंधकार को दूर कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनी का यह पर्व हमें भाईचारे, खुशहाली, परस्पर प्रेम की प्रेरणा देने के साथ ही अधर्म व असत्य पर जीत का संदेश भी देता है। पूर्व सीएम ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि एक दीप अपनी समृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए भी जलाएं। गरीब, कमजोर, जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसके परिवार में भी खुशियां लाने का प्रयास ज़रूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed