{"_id":"6acc83f5cdb23afee5080419","slug":"food-department-swings-into-action-following-the-lizard-incident-conducts-midnight-raid-at-shramoday-school-and-collects-samples-of-nine-food-items-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4824188-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम, श्रमोदय विद्यालय की रसोई खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम, श्रमोदय विद्यालय की रसोई खंगाली
Mon, 12 Oct 2026 01:25 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:25 PM IST
सार
श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली मिलने और एक दर्जन से अधिक बच्चों के बीमार होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रसोई का निरीक्षण किया। टूटी टाइल्स, अपर्याप्त रोशनी और जरूरी रिकॉर्ड की कमी मिली।
विज्ञापन
रसोई और खाद्य सामग्री की जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीलबड़ के मुगालिया छाप स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने और एक दर्जन से अधिक बच्चों के बीमार होने की घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रसोई का औचक निरीक्षण किया। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पहुंची टीम को रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन
फर्श और दीवारों की टाइल्स कई जगह से टूटी हुई थीं, जबकि भोजन परोसने वाले स्थान पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड और भोजन बनाने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। टीम ने बेसन, तेल, तैयार दाल और मटर पनीर समेत नौ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टूटी टाइल्स और क्षतिग्रस्त सतहों पर बन रहा था भोजन
निरीक्षण के दौरान रसोई के फर्श और दीवारों की टाइल्स व पत्थर कई जगह से टूटे मिले। आटा गूंथने की मशीन के आसपास की सतह भी क्षतिग्रस्त थी। अधिकारियों के अनुसार ऐसी जगहों पर गंदगी जमा होने और कीट पनपने की आशंका रहती है, जिससे भोजन दूषित हो सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा भोजन परोसने वाले स्थान पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं मिली। पेस्ट कंट्रोल से संबंधित रिकॉर्ड और भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। इन खामियों के सामने आने से विद्यालय की रसोई में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठे हैं।
ये भी पढ़ें: रतलाम: कच्ची शराब की तस्करी करते राजस्थान के दो युवक पकड़े, खुलासे में सामने आया वाहन चोर गिरोह, 6 बाइक बरामद
बेसन से बर्फी तक, नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज एस. पावक के अनुसार विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान बेसन, कोकोनट पाउडर, पापड़, कतरन, तैयार दाल, मटर पनीर, तेल, बर्फी और मसूर दाल के नमूने लिए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोजन में छिपकली मिलने के बाद बीमार हुए थे बच्चे
विद्यालय में बच्चों को परोसे गए भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चों के बीमार होने की शिकायत सामने आई थी। बच्चों को उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना ने आवासीय विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। अब खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही भोजन की गुणवत्ता और संभावित उल्लंघनों के संबंध में आगे की कार्रवाई तय होगी।
