फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Five girls including two minors arrested from Bhopal's Trilanga Spa Center

Bhopal: स्पा सेंटर से दो नाबालिग सहित पांच लड़कियां गिरफ्तार, नागालैंड की युवतियों से कराया जा रहा देह व्यापार

Sat, 12 Aug 2023 09:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Aug 2023 09:51 PM IST
सार

पुलिस ने स्पा संचालक और नौकर को भी बनाया आरोपी। शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलंगा में स्थित ओशियन स्पा सेंटर में पुलिस ने की कार्रवाई।

विज्ञापन
Five girls including two minors arrested from Bhopal's Trilanga Spa Center
स्पा सेंटर में छापा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शाहपुरा थाना क्षेत्र के त्रिलंगा में स्थित ओशियन स्पा सेंटर में बीती देर रात भोपाल महिला थाना पुलिस ने छापा मारकर दो नाबालिग सहित पांच युवतियों और स्पॉ संचालक और नौकर को गिरफ्तार किया है। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन


महिला थाना पुलिस के अनुसार एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बीती देर रात पुलिस को सूचना दी थी कि ओशियन स्पा सेंटर पर नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद बीती देर रात महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा था। देर रात स्पा सेंटर से नागालैंड निवासी सेंटर की महिला मैनेजर सहित पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से स्पा सेंटर के मालिक और एक नौकर को भी गिरफ्तार किया गया है। दो लड़कियां हैं। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस टीम को मौके पर कोई ग्राहक नहीं मिला है। टीआई शिल्पा ठाकुर ने बताया कि स्पा संचालक गौरव ठाकुर और उसके नौकर प्रिंस को भी गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात तक स्पा के बाहर महंगी कारों और रईसजादों का आना-जाना लगा रहता था। प्रिंस ग्राहकों को लाने का कार्य करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed