फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fire broke out in the garbage mountain in Adampur Khanti Bhopal

Bhopal News: कचरे के पहाड़ में लगी भीषण आग, 50 फीट ऊपर उठीं लपटें-धुंआ, कई किमी दूर से दिखा; तस्वीरें

Tue, 22 Apr 2025 11:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 11:43 PM IST
सार

कचरे में लगी आग से आदमपुर, छावनी पठार और आसपास के गांवों के लोगों ने आंखों में जलन हो रही है। लोगों के घरों में कचरे का धुआं घुसने से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

विज्ञापन
Fire broke out in the garbage mountain in Adampur Khanti Bhopal
आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल शहर से कुछ ही दूरी पर आदमपुर में स्थित नगर निगम की कचरा खंती में मंगलवार दोपहर बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी है कि लपटें करीब 50 फीट से अधिक ऊपर तक उठ रही थीं। धुआं इतना ऊपर तक उठा कि वह आठ से दस किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा था। पर्यावरण संरक्षण कार्य करने वाले समाजसेवियों ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही से आग लगने की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल नगर निगम वर्षों से बिलखिरिया थाना क्षेत्र के आदमपुर छावनी पठार गांव में कचरा खंती बनाकर शहर भर का कचरा निष्पादित कर रहा है। यहां पर कचरे के बेहतर निष्पादन के लिए एक निजी कंपनी को सूखे कचरे और गीले कचरे के निष्पादन का ठेका भी करोड़ों में दिया गया है। कचरे को पूरे शहर से एकत्रित कर यहां लाकर डंप किया जा रहा है, जो अब पहाड़ के रूप में फैल चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सुहागरात से पहले सजी चिता, दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे की चार घंटे बाद मौत; जेब में रह गया गिफ्ट; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पहाड़नुमा कचरे में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई, जो अब विकराल रूप ले चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगती नहीं है, कचरे को कम करने के लिए नगर निगम के सफाईकर्मियों द्वारा ही किसी न किसी तरह आग लगा दी जाती है। बीते डेढ़ वर्ष में यहां 10 से अधिक बार आग लग चुकी है। पहले भी जो आग लगी थी, वह नगर निगम के कर्मचारियों के शह पर ही लगी थी।

लोगों की आंखों में जलन, घरों में घुसा धुआं
कचरे में लगी आग से आदमपुर, छावनी पठार और आसपास के गांवों के लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की है। कई लोगों के आंखों में जलन हो रही है। लोगों के घरों में कचरे का धुआं घुसने से बड़ी संख्या में लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। सबसे अधिक तकलीफ मासूम बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को हुई।


ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

दमकलों का प्रयास भी बेअसर
खंती के कचरे में लगी आग को बुझाने के लिए भोपाल नगर निगम की आधा दर्जन से अधिक दमकलों को लगाया गया, लेकिन आब पर काबू नहीं पाया जा सका। आग कचरे के ढेर में काफी उंचाई पर लगी होने के कारण वहां तक पानी नहीं फेंक पा रहे थे, क्योंकि आग की लपटों के कारण वाहन कुछ दूरी पर ही खड़ा करना पड़ रहा था। नगर निगम के अधिकारियों ने कचरा खंती का निरीक्षण कर आग पर जल्दी काबू पाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन देर रात तक स्थिति पहले जैसी थी।

ये भी पढ़ें:  IPS की ट्रेनिंग बीच IAS के लिए चयन, आयुषी की 7वीं रैंक, बचपन में छूटा था पिता का साथ; कहानी

पृथ्वी दिवस के दिन आग भयावह : पांडेय
इधर, पर्यावरणविद सुभाष सी. पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस के दिन कचरे में आग लगना कोई सामान्य घटना नहीं है। आग इतनी भयानक थी कि कचरा खंती कैंपस में काम करने वाले सभी कर्मचारी व सुपरवाइजर वहां से भाग गए थे। बाद में दमकलों के पहुंचने के बाद कर्मचारी वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि कचरा खंती में आग लगने के दोषी नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed