फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   UPSC 2024 Result: Success story of Gwalior Aayushi Bansal who secured 7th rank in UPSC

UPSC 2024 Result: IPS की ट्रेनिंग बीच IAS के लिए चयन, आयुषी की 7वीं रैंक, बचपन में छूटा था पिता का साथ; कहानी

Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
सार

UPSC 2024 Result: ग्वालियर की आयुषी बंसल ने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सातवीं रैंक हासिल की है। इससे पहले वे दो बार 97वीं और 188वीं रैंक हासिल कर चुकी थीं। वर्तमान में उनकी आईपीएस के लिए ट्रेनिंग चल रही है, लेकिन इसी बीच उनका चयन आईएएस के लिए हो गया है।

विज्ञापन
UPSC 2024 Result: Success story of Gwalior Aayushi Bansal who secured 7th rank in UPSC
आईपीएस की ट्रेनिंग ले रही हैं आयुषी बंसल ने मां से वीडियो कॉल पर की बात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की आयुषी बंसल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सातवीं रैंक हासिल की है। हालांकि, आयुषी इससे पहले भी दो बार यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुकी हैं। वर्तमान में वे आईपीएस की ट्रेनिंग ले रही हैं। पिछले दो बार में उनका चयन आईएएस के लिए नहीं हुआ था। लेकिन, इस बार उन्होंने सातवीं रैंक हासिल कर वह मुकाम भी पा लिया है।  

विज्ञापन


बचपन में ही पिता को खोया 
आयुषी के यहां तक पहुंचे की उनकी यात्रा आसान नहीं थी। उनके पिता संतोष बंसल भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य थी। आयुषी ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इस दौरान आयुषी और उसकी मां भी घायल हो गई थीं। पिता के निधन के बाद उनकी मां राधा बंसल को अनुकंपा नियुक्ति मिली। जिसके बाद  उन्होंने नौकरी, घर और बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन बार असफल हुए, फिर नौकरी छोड़कर की तैयारी, मोनू ने बिना कोचिंग पाई सफलता; अब बनेंगे IPS

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी छोड़कर शुरू की यूपीएससी की तैयारी
मां राधा बंसल के अनुसार, आयुषी की शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर के एक प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूल में हुई। हायर सेकेंडरी के बाद आयुषी ने दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाई करने की इच्छा जताई। परिवार के यह कठिन और बड़ा फैसला था, क्योंकि इससे पहले आयुषी कहीं अकेले नहीं रह थी। हालांकि, मां ने आयुषी का साथ दिया और वे दिल्ली चली गईं। इसके बाद आयुषी ने आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन किया और फिर दो प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी की। लेकिन, बाद में नौकरी छोड़कर  यूपीएससी की तैयारी में लग गईं। आयुषी ने यूपीएससी-2023  में 97वीं और 2022 में 188वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उनका चयन आईपीएस के लिए हो गया। हालांकि, आयुषी इससे खुश नहीं थी, उसे आईएएस ही बनना था। ऐसे में अपने सपने को साकार करने के लिए उसने और मेहनत के साथ तैयारी की। जिसके दम पर आयुषी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सातवीं रैंक हासिल की है।  

ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले सजी चिता, दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे की चार घंटे बाद मौत; जेब में रह गया गिफ्ट; तस्वीरें

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चल रही आयुषी की ट्रेनिंग 
आयुषी की ऐतिहासिक सफलता पर उनकी मां राधा बंसल ने कहा कि यह सब बेटी की मेहनत और भगवान की कृपा का फल है। उन्होंने बताया कि आयुषी अभी आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही है और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है।  

ये भी पढ़ें: ASI के बेटे का कमाल, पहले ही प्रयास में सफलता, 23 साल की उम्र में पूरा किया बचपन का सपना

मां ने किया संधर्ष  
वहीं, अपनी सफलता पर आयुषी कहती हैं कि जितना संघर्ष उनका रहा है, उससे कहीं अधिक संघर्ष उनकी मां का रहा है। उन्होंने समाज से लड़कर मुझे पढ़ाया-लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया है। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी मां के कारण ही हूं।


ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed