फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Election preparation: CM Shivraj's first roadshow in tribal area on July 16, Vikas Parv will start from Kukshi

MP News: आदिवासी क्षेत्र में CM शिवराज का पहला रोड शो 16 जुलाई को, कुक्षी से विकास पर्व का शुभारंभ होगा

Fri, 14 Jul 2023 11:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Jul 2023 11:20 PM IST
सार

17 जुलाई को मुख्यमंत्री शाजापुर जिले में प्रदेश के पहले सीएम राइज का लोकार्पण करने के साथ यहीं से स्कूल चलें हम अभियान को भी शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को आष्टा में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Election preparation: CM Shivraj's first roadshow in tribal area on July 16, Vikas Parv will start from Kukshi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार द्वारा 16 जुलाई से शुरू किए जा रहे विकास पर्व का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के कुक्षी से करने जा रहे हैं। प्रदेश में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में आदिवासी प्रमुख मुद्दा है, लिहाजा मुख्यमंत्री आदिवासी क्षेत्र धार जिले के कुक्षी से विकास पर्व की शुरुआत करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री दोपहर बाद आदिवासी बहुल बड़वानी जिले में पहला रोड शो करने जा रहे हैं। यह पहला चुनावी रोड शो भी कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री बड़वानी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 17 जुलाई को मुख्यमंत्री शाजापुर जिले में प्रदेश के पहले सीएम राइज का लोकार्पण करने के साथ यहीं से स्कूल चलें हम अभियान को भी शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को आष्टा में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


विकास पर्व में बीना रिफायनरी में भूमिपूजन
शिवराज सरकार 16 जुलाई से 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विकास पर्व मना रही है। विकास पर्व के दौरान 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे। विकास पर्व के दौरान बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना का भूमिपूजन व शिलान्यास किया जाएगा। इस अवधि में 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण और 36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


83 सीएम राइज स्कूलों का होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री विकास पर्व के दौरान 17 जुलाई को शाजापुर जिले में प्रदेश के पहले सीएम राइज विद्यालय का लोकार्पण करने जा रहे हैं। विकास पर्व के दौरान नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमिपूजन भी होगा। अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं में 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नवीन महाविद्यालयों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री दस नवीन महाविद्यालयों का भूमिपूजन करने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, दीनदयाल रसोई योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना संबल योजना के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आज आष्टा में लाड़ली बहना सम्मेलन
मुख्यमंत्री शनिवार 15 जुलाई को आष्टा जिला सीहोर के मुखर्जी मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण करने के साथ रोड-शो करेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना प्रशिक्षण बुकलेट का विमोचन और आजीविका मिशन की महिलाओं से संवाद भी करेंगे।


16 जुलाई को सिंचाई परियोजना की सौगात देंगे
मुख्यमंत्री विकास पर्व के दौरान 16 जुलाई को धार जिले के कुक्षी में 2200 करोड़ की लागत वाली सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना से धार जिले के 175 गांवों के एक लाख 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे तथा 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed