फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Eid namaz timings in Bhopal mosques Hindi News

Eid-ul-Fitr: धूम सारे शहर में, शुरुआत होगी ईदगाह से...जानें राजधानी में किस मस्जिद में कब अदा होगी ईद की नमाज

Tue, 09 Apr 2024 08:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Apr 2024 08:11 AM IST
सार

Eid-ul-Fitr: ये एक अजीब सा संयोग कहा जाएगा, जब लगातार तीन दिन तक दुनिया में अलग अलग ईद की खुशियां बिखरी दिखाई देने वाली हैं। पहले क्रम में दाऊदी बोहरा समुदाय है, दूसरे नंबर पर सऊदी अरब का विभिन्न मुल्क और आखिरी में अपने देश का मुस्लिम समुदाय इन खुशियों में डूबा हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन
Eid namaz timings in Bhopal mosques Hindi News
ईदगाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दाऊदी बोहरा समुदाय ने अपने 30 रोजे पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद मंगलवार को ईद का त्योहार मना रहा है। राजधानी भोपाल की  करोद ग्रीन पार्क, सैफिया रोड, अलीगंज, कोहेफिजा आदि में सुबह फजिर की नमाज के बाद ईद की नमाज अदा की गई।

विज्ञापन


सऊदी में बुध को ईद
सऊदी अरब में सोमवार चांद देखने की रस्म अदा की गई। लेकिन इस दिन यहां चांद दिखने की तस्दीक नहीं हुई। जिसके बाद सऊदी अरब में अब बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


अपने देश में आज होगी चांद की तलाश
12 अप्रैल से शुरू हुए रमजान माह के बाद अब 29 रोजे पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद मंगलवार को रूअते हिलाल कमेटी चांद देखने की रस्म अदा करेगी। इस दिन चांद दिखाई देने पर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ईद का ऐलान करेंगे। इस लिहाज से अपने देश में भी बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। लेकिन इस दिन चांद दिखने की उम्मीद कम ही बताई जा रही हैं। मंगलवार को चांद दिखाई न देने पर ईद का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली नमाज ईदगाह में, फिर होगी शहरभर में
ईद उल फितर की पहली नमाज ईदगाह पर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी अदा कराएंगे। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में अलग अलग समय पर ईद की नमाज, खुतबा और सारी दुनिया की खुशियों, बेहतरी, अमन, शांति की दुआएं मांगी जाएंगी।


कब कहां होगी नमाज

  • ईदगाह : सुबह 7ः15 बजे
  • जामा मस्जिद में 7.30 बजे
  • ताज-उल-मसाजिद : 7ः45 बजे
  • मोती मस्जिद में 8ः00 बजे 
  • जामा मस्जिद एहले हदीस (कबाड़खाना) में 7.00 बजे
  • सुन्नी जामा मस्जिद सक़लैनी अशोका गार्डन में पहली नमाज़ सुबह 7ः00 बजे और दूसरी नमाज़ 7ः45 होगी 
  • नूरूल मसाजिद (माता मंदिर के पास) में 7ः30 बजे, 
  • मस्जिद आरिफ नगर में 8ः15 बजे
  • मस्जिद हबीबगंज में 7ः30 बजे
  • इमामबाड़ा फतेहगढ़ में 7.00 बजे
  • जामा मस्जिद टीटी नगर में 8.00 बजे
  • जामा मस्जिद गोविंदपुरा में सुबह 8.00 बजे
  • जामा मस्जिद पिपलानी में 8.15 बजे
  • जामा मस्जिद बैरागढ़ कैंप नं. 12 में 8.00 बजे
  • जामा मस्जिद रसूलाबाद करोंद में 8.00 बजे
  • ज़ैयनउल मसाजिद ऐशबाग़ में 7ः45 
  • मस्जिद सराय सिकंदरी रेलवे स्टेशन में 7ः45 बजे
  • जामा मस्जिद चाँदबड़ में 7ः30 बजे
  • जामा मस्जिद बाग फरहत अफजा 8ः00 बजे
  • जामा मस्जिद चारमीनार ऐशबाग़ 7ः15 बजे 
  • मस्जिद बिस्मिल्लाह कॉलोनी 7ः30 बजे
  • जामा मस्जिद शेड वाली अशोका गार्डन में 7ः30 बजे 
  • सिकंदरिया ग्राउंड जहांगीराबाद में 8.00 बजे
  • इकबाल मैदान में 8ः15 बजे
  • मस्जिद रब्बानी प्रेस काम्पलेक्स एमपी नगर 7.45 बजे
  • जामा मस्जिद गांधी नगर 8.00 बजे
  • शिया जामा मस्जिद आले मोहम्मद करोंद में 7.15 बजे
  • इमाम बाड़ा फतेहगढ़ में 7ः15 बजे 
  • इमामबाड़ा ईरानियांन में 7.30 बजे
  • मस्जिद बासेवनियां में 7.45 बजे 
  • मस्जिद सोनागिरी में 7.45 बजे
  • मस्जिद अहमदपुर में 7.30 बजे
  • जामा मस्जिद नबीबाग में 7.30 बजे
  • मस्जिद आलम नगर अयोध्या बायपास रोड में 8.00 बजे
  • मस्जिद पिपलिया जाहिर पीर जामा मस्जिद भानपुर 7.45 बजे
  • मस्जिद अन्ना नगर भेल तथा बरकतउल्ला यूनिवरसिटी में 7.45
  • मस्जिद रविशंकर नगर में 8.00 बजे
  • मस्जिद हताईखेड़ा में 7.45 बजे ईद की विशेष नमाज होगी
  • ईदगाह बैरासिया एवं ईदगाह मंडीदीप में 7.30 बजे
  • जामा मस्जिद इनायतपुर कोलार रोड में 7.30 बजे
  • जामा मस्जिद बैरागढ़ चीचली कोलार रोड में 8.00 बजे
  • जामा मस्जिद जनता नगर 1100 क्वाटर में 8.00 बजे
  • मस्जिद अब्बास नगर गोंदरमऊ में 7.45 बजे 
  • मस्जिद फ़ैज एयरपोर्ट रोड में 7.45 बजे
  • मस्जिद भदभदा रोड में 7.45 बजे 


यहां भी होंगी नमाज
ऑल इंडिया त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष डॉ औसाफ शाहमिरी खुर्रम ने बताया कि राजधानी भोपाल सहित बैरसिया एवं राजधानी के आसपास भेल-बैरागढ़-कांलार-मिसरोद शाहपुरा, ईंटखेड़ी, सूखी सेवनियां, पर्वा खेड़ा, खजूरी, हिनौतिया, गेहूँ खेड़ा, गोल कजली खेड़ा तथा अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद की विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। इसके अलावा सभी शहरों और कस्बों में भी वहां के स्थानीय उलेमा अथवा मुस्लिम समाज के प्रमुख नमाज अदा कराएंगे।

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed