{"_id":"5ff0740a53901044a70fdf7e","slug":"dry-run-of-covid19-vaccine-conducted-at-three-centres-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल के तीन अस्पतालों में किया गया कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल के तीन अस्पतालों में किया गया कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
Sat, 02 Jan 2021 06:55 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Jan 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल के तीन अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राय रन) किया गया। मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण का यह पहला पूर्वाभ्यास था। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन
पूर्वाभ्यास के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण का पूर्वाभ्यास गांधी नगर स्वास्थ्य केंद्र, एल.एन. मेडिकल कॉलेज और गोविंदपुरा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया और इसमें करीब 75 स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के लिए इन स्वास्थ्य केंद्रों में बुलाया गया और उन्हें डमी टीकाकरण कर 30 मिनट तक केंद्र में प्रतीक्षा करने को कहा गया, जैसा की असली टीका लगने के बाद इसका निरीक्षण करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि असली टीका लगने के बाद यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होती है, तो उसका उपचार तुरंत किया जाएगा। इसलिए टीकाकरण के बाद व्यक्ति को 30 मिनट उसी केंद्र में रुकना होगा।
उन्होंने दावा किया कि पूर्वाभ्यास के दौरान सब कुछ ठीक रहा। कोई गड़बड़ी नहीं हुई। कोल्ड चेन के जरिए ‘डमी टीकों’ को टीकाकरण केंद्र तक सही समय पर पहुंचाया गया एवं कोविड-19 टीकाकरण के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत जब भी मध्यप्रदेश में कोविड-19 के टीके लगने की शुरुआत होगी, तो सबसे पहले करीब 20,000 से 25,000 कोरोना योद्धाओं को यह टीका लगाया जाएगा।
मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गोविंदपुरा स्वास्थ्य केंद्र में इस पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। सारंग ने मीडिया से कहा कि मैंने गोविंदपुरा स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण के इस पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। टीकाकरण के लिए सारी सुविधाएं चाक चौबंद हैं। प्रदेश में टीकाकरण का रोडमैप पूरी तरह से तैयार है।
