फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Dr. Kalam Simulation Space Center to be built in Bhopal: Minister says youth will reach out to security forces

भोपाल में बनेगा डॉ. कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर: मंत्री बोली-शौर्य संकल्प” से सुरक्षा बलों तक पहुंचेंगे युवा

Fri, 26 Dec 2025 10:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 26 Dec 2025 10:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में युवाओं को विज्ञान, सुरक्षा और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के लिए सरकार नई योजनाएं शुरू कर रही है। इन पहलों से ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
Dr. Kalam Simulation Space Center to be built in Bhopal: Minister says youth will reach out to security forces
मंत्री कृष्णा गौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि मध्यप्रदेश में युवाओं को विज्ञान, सुरक्षा और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। शुक्रवार को विंध्याचल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। राज्यमंत्री गौर ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत भोपाल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है। यह केंद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में मिसाइल और सैटेलाइट के विकास क्रम को दर्शाने वाले मॉडल, साथ ही जीरो ग्रेविटी वातावरण में स्पेस स्टेशन का सिम्युलेटरी अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रदेश के युवाओं में स्पेस टेक्नोलॉजी के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी और वे वैज्ञानिक सोच से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हैंडलूम-हस्तशिल्प से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर: सीएम बोले- जिला स्तर तक बढ़ेंगे मृगनयनी समेत
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की संभावनाओं से परिचित होकर युवा नए अवसरों की ओर अग्रसर हो सकेंगे। राज्यमंत्री ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए प्रस्तावित “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना–2025” की भी जानकारी दी। इस योजना के तहत हर वर्ष लगभग 4000 युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण देकर सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड और निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण में शारीरिक अभ्यास के साथ अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यबोध पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अस्वीकृत का 'अ' हटाकर स्वीकृत किया और सहकारी बैंक से की 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी, EOW ने FIR दर्ज की

उन्होंने बताया कि प्रदेश के ओबीसी छात्रावासों को आदर्श छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन छात्रावासों में जिम, वाचनालय, पुस्तकालय, वाई-फाई, कंप्यूटर कक्ष और खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विभाग बनने के बाद पहली बार छात्रावासों में निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जिसका शुभारंभ 26 जनवरी को संभावित है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत साढ़े सात लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ दिया गया है। विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति को पारदर्शी बनाते हुए हर साल 50 छात्रों को अवसर दिया जा रहा है। साथ ही जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए युवाओं को भेजने की पहल भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों की गणना के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुंचाया जा सके। राज्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP News:  सीएम डॉ. यादव ने वीर साहिबजादों को नमन किया, शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी उनकी गाथा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed