फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Diwali gift for Madhya Pradesh government employees: Dearness Allowance increased by 2%; relief for pensioners

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, पेंशनर्स को भी राहत

Fri, 30 Oct 2026 11:09 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 30 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। जनवरी 2026 से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिलेगा, जबकि पेंशनर्स की महंगाई राहत जुलाई से बढ़ेगी। नौ महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Diwali gift for Madhya Pradesh government employees: Dearness Allowance increased by 2%; relief for pensioners
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देय होगा। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) में भी जुलाई 2026 से दो प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी से सितंबर 2026 तक के नौ महीने के डीए के एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। वहीं,  नवंबर माह में मिलने वाले अक्तूबर महीने के वेतन से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ मिलने लगेगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और राज्य कर्मचारियों के बीच अंतर होगा कम
केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में  गुरुवार को 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 63 प्रतिशत हो गया है। इसके मुकाबले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जनवरी से लंबित 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों और प्रदेश के कर्मचारियों के बीच तीन प्रतिशत का अंतर बना रहेगा।

 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में

पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ेगी
राज्य सरकार ने पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके साथ खड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed