फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Discussion on removing Congress state in-charge Jitendra Singh, not getting along well with Patwari, BJP takes

Bhopal:कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह को हटाने की चर्चा,पटवारी से नहीं बैठ रहा तालमेल, बीजेपी ली चुटकी

Mon, 02 Sep 2024 06:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 02 Sep 2024 06:40 PM IST
सार

MP कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र  सिंह को प्रदेश प्रभारी पद से हटाने की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि जितेंद्र भंवर सिंह और मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तालमेल नहीं बैठ रहा है।

विज्ञापन
Discussion on removing Congress state in-charge Jitendra Singh, not getting along well with Patwari, BJP takes
एमपी कांग्रेस प्रभारी भंवर जीतेन्द्र सिंह - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को प्रदेश प्रभारी पद से हटाने की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि जितेंद्र भंवर सिंह और मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की तालमेल नहीं बैठ रहा है। यही वजह है कि अब भंवर जितेंद्र सिंह से मध्य प्रदेश की कमान वापस लेने की तैयारी की जा रही है। दरअसल भवर जितेंद्र सिंह के पास असम और मध्यप्रदेश दो राज्य का प्रभार है। ऐसे में अब उनसे एक राज्य की कमान वापस ली जा सकती है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही मध्य प्रदेश को नया प्रदेश प्रभारी मिल सकता है।  इधर कांग्रेस के इस उलट फेर की चर्चा के बीच भाजपा नेता चुटकी ले रहे हैं नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो रही है।
विज्ञापन


असम के भी प्रभारी हैं भंवर जितेंद्र  सिंह
जानकारी के लिए बतादें कि सिंह लंबे समय से असम की कमान संभाल रहे है। विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भंवर जितेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी। मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी को भंग हुए 8 महीने हो गए है लेकिन अबतक नई टीम नहीं बन पाई है। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि  जल्द ही भंवर जितेंद्र सिंह की मध्य प्रदेश से छुट्टी होने की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि अगले एक हफ्ते में कांग्रेस महासचिव की लिस्ट जारी होने वाली है।
विज्ञापन


कांग्रेस में सब ठीक, बीजेपी का षड्यंत्र
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि ये सब बीजेपी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों का षड्यंत्र है। कांग्रेस में सब ठीक चल रहा है। कई मामलों पर ऐसी मुलाकात और दौरे होती हैं। कहीं कुछ गड़बड़ नहीं है। जीतू पटवारी के नेतृत्व में लगातार प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम कर रहे है। सोशल मीडिया समेत विभागों में जिम्मेदारी भी दी जा रहीं है। नई कार्यकारिणी के चलते काम प्रभावित नहीं है। विपक्षी पार्टियों की राजनीति का तरीका है। जनता हमारे साथ खड़ी और बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का चक्कर काट रहे जीतू पटवारी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि जीतू पटवारी प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह को हटाने के लिए दिल्ली चक्कर काट रहे हैं, उधर, जितेंद्र दाल नहीं गलने दे रहे जीतू पटवारी की। कांग्रेस बना अखाड़ा और दिल्ली बना मैदान। कांग्रेस अब खत्म की ओर है। 05 लाख कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से हाथ जोड़े। 15 जिलों में जिलाध्यक्ष और प्रदेश में कार्यकारणी नहीं है। जितेंद्र सिंह और पटवारी की लड़ाई कांग्रेस कार्यालय में ताला लगवाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed