फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijaya asked, why there is fire at the time of elections, Mishra's rebuttal- Congress is spreading lies

Satpura Bhawan: दिग्विजय ने पूछा, चुनावों के समय क्यों लगती है आग, मिश्रा का पलटवार- भ्रम फैला रही है कांग्रेस

Wed, 14 Jun 2023 03:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 14 Jun 2023 03:51 PM IST
सार

सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर विपक्ष का हमलावर रुख जारी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार से पूछा कि चुनाव आते हैं, तब ही सरकारी कार्यालयों में आग क्यों लगती है? 
 

विज्ञापन
Digvijaya asked, why there is fire at the time of elections, Mishra's rebuttal- Congress is spreading lies
दिग्विजय सिंह के बेतुके बयान पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सतपुड़ा भवन में लगी आग के मुद्दे पर राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब सरकारी कार्यालयों, खासकर भोपाल के दफ्तरों में आग लग जाती है? क्या कारण है कि चुने हुए दफ्तरों में ही आग लगती है? हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से ही चुनाव के वक्त सरकारी दफ्तरों में आग लग रही है। सरकार हर बार कहती है कि जांच कराएंगे। आपने पिछली जांच कराई, उसका क्या हुआ? सरकार ने पांच करोड़ रुपये की फायर ब्रिगेड में मशीन खरीदी है। उसका उपयोग तक नहीं हो पा रहा है, ऐसा क्यों? सरकार सिर्फ कमीशनबाजी कर रही है। भ्रष्टाचार की सारी फाइलें दबाई जा रही हैं। किसी बात का सबूत ही नहीं रहेगा तो जांच किस बात की होगी। हमारी सरकार आएगी तो हम एक-एक कागज को फिर से तैयार करेंगे। भाजपा के कार्यकाल में जितने घपले-घोटाले हुए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।  
विज्ञापन


मंत्रियों को भी नहीं छोड़ेंगे
दिग्विजय सिंह ने नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त ने भूपेंद्र सिंह के भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है। हमारी सरकार आई तो हम मंत्रियों की भी जांच कराएंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका की घोषणाओं पर भाजपा को घेरा
दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी की पांच घोषणाओं को झूठ बताने के भाजपा नेताओं के बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बात यह है कि शिवराज सिंह चौहान ने जितनी घोषणाएं की, क्या वह पूरी हो गई? लाड़ली बहना की याद उन्हें 20 साल बाद क्यों आई? मध्य प्रदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे आगे भी जारी रहेंगे। इस बार भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी जीतकर सरकार बनाएगी। खरीदार उन्हें खरीद भी नहीं सकेंगे। 


मिश्रा का जवाब- रिक्रिएट कर रहे हैं फाइलों को
उधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर इन आरोपों को झूठ करार दिया कि सतपुड़ा भवन की आग में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की फाइलें जली हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी फाइल नहीं जली है। न तो लोकायुक्त की और न ही ईओडब्ल्यू की किसी फाइल को नुकसान पहुंचा है। यह भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है। जो फाइलें जली हैं, उनाक नीचे भी रिकॉर्ड है। ऊपर भी रिकॉर्ड बना हुआ है। हम डिजिटल युग में जी रहे हैं और दस्तावेज नष्ट नहीं होते। जिन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें फिर से तैयार करने की कार्यवाही शुरू हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed