फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Digvijay singh negligence of administration one and half thousand acres of moong got spoiled in Narmadapuram

MP News: दिग्विजय बोले- प्रशासन की लापरवाही से नर्मदापुरम में डेढ़ हजार एकड़ मूंग खराब, किसानों को मिले मुआवजा

Thu, 30 May 2024 12:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 May 2024 12:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि नर्मदापुरम में प्रशासन की लापरवाही से 1500 से 1800 एकड़ मूंग की फसल खराब हो गई है। किसानों को मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
Digvijay singh negligence of administration one and half thousand acres of moong got spoiled in Narmadapuram
दिग्विजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार मध्य प्रदेश में लोगों की समस्याएं उठा रहे हैं। अब उन्होंने नर्मदा पुरम में प्रशासन की लापरवाही से नहर का पानी नहीं छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों की डेढ़ हजार से 1800 एकड़ की मूंग की फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा है कि किसानों के लिए खड़ी फसल को ख्त्म करना सबसे बड़ी पीड़ा है, हम इस पीड़ा की घड़ी में किसानो के साथ खड़े और उन्हें हक मिलने तक लड़ेंगे।                                                  

विज्ञापन


40 दिन तक नहर का पानी नहीं मिलने खराब हुई फसल 
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि चौक सेग्राम विसोनी कला,  मलका खेड़ी तहसील सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में नहर विभाग और जिला प्रशासन की चूक के कारण बुबाई के बाद 40 दिन तक नहर का पानी नहीं मिलने से 1500-1800 एकड़ की मुंग की फसल प्रभावित हुई है। जिसमें करीब 1000 एकड़ जमीन में फसल सूखने और फल नहीं लगने से किसानों को खड़ी फसल में रोटावेटर से बखरना पड़ रहा है, किसानों के लिए खड़ी फसल को खत्म करना सबसे बड़ी पीड़ा है। हम इस पीड़ा की घड़ी में किसानों के साथ खड़े और हक मिलने तक लड़ेंगे।  
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह की किसानों के लिए मांग 

  • फसल का सर्वे कर 65-70 हजार रुपय एकड़ मुआवजा दिया जाए।
  • आगामी फसल की खाद बीज उपलब्ध कराए जाए।
  • गैर जिम्मेदारी वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आखिरी में लिखा कि मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि किसानों के साथ न्याय कर हक देने की कृपा करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed