फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Dhar District Youth Congress President removed from the post, presidents of other districts can also be change

कांग्रेस का झोलझाल: बनाने की जल्दबाजी में पुराने को हटाना भूले, धार जिला युका अध्यक्ष के बाद यह भी निशाने पर

Wed, 24 Jul 2024 03:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Jul 2024 03:35 PM IST
सार

कांग्रेस ने धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि किसी मुस्लिम पदाधिकारी की मौजूदगी के चलते कांग्रेस को एक बड़े वर्ग की नाराजगी और दूरी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Dhar District Youth Congress President removed from the post, presidents of other districts can also be change
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सॉफ्ट हिंदुत्व की राह चल रही कांग्रेस को अपने संगठन में मौजूद छोटे पदाधिकारी भी बर्दाश्त नहीं हैं। जल्दबाजी में की गई नियुक्ति के दौरान इस बात का ख्याल भी नहीं रखा गया कि मौजूदा ओहदेदार को हटाया जाना है। धार जिला युवक कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष को अपदस्थ करने के बाद प्रदेश के कुछ और जिलों के अध्यक्ष निशाने पर हैं, जो धर्म विशेष से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने मंगलवार को जारी किए आदेश में धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रोहित कामदार को नियुक्त किया है। नई नियुक्ति की हड़बड़ी में इस बात का ख्याल भी नहीं रखा गया है कि इस पद पर मौजूदा अध्यक्ष करीम कुरैशी करीब चार साल पहले निर्वाचित पद्धति से संगठन में पदाधिकारी बने हैं। सूत्रों का कहना है कि नागर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष पद संभाल रहे करीम कुरैशी पर न तो कोई आरोप है और न ही उनके खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत है। बिना किसी पूर्व सूचना या करीम को फेवर में लिए बिना ही आनन फानन में यह आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


कुछ और अध्यक्ष भी निशाने पर 
सूत्रों का कहना है कि धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी को अपदस्थ करने के बाद इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, सतना, बुरहानपुर, होशंगाबाद समेत कुल सात युवक कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की तैयारी संगठन ने कर ली है। इन सभी जिलों पर पदस्थ जिला अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार से शुरुआत इसलिए
सूत्रों का कहना है कि सॉफ्ट हिंदुत्व की आंधी में बह रही कांग्रेस ने धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष को यहां जारी भोजशाला बनाम जामा मस्जिद मामले के मद्देनजर टारगेट किया है। कहा जा रहा है कि किसी मुस्लिम पदाधिकारी की मौजूदगी के चलते कांग्रेस को एक बड़े वर्ग की नाराजगी और दूरी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि करीम कुरैशी इस मामले में लगातार बढ़ चढ़कर शामिल हैं और हिंदू पक्ष की दलीलों के विरोध में भी दिखाई देते आए हैं।

नए अध्यक्ष का भाजपा झुकाव
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस द्वारा धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए रोहित कामदार का भाजपा की ओर गहरा झुकाव है। कांग्रेस से भाजपा में पहुंचे राजवर्धन सिंह दत्तिगांव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय तक से उनके प्रगाढ़ रिश्ते हैं। गाहे बगाहे कई कार्यक्रमों में रोहित इन भाजपा नेताओं का स्वागत और सम्मान करते नजर आते हैं। मौजूदा प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान का स्वागत करने भी वे पहुंचे थे। पार्टी गाइड लाइन को दरकिनार कर वे इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते आए हैं।


कांग्रेस का सिपाही रहूंगा: करीम
बिना सूचना या कारण पद से हटाए जाने के बाद भी करीम कुरैशी कहते हैं कि वे कांग्रेस की सियासत से जुड़े हैं और हमेशा इसके साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सियासत उन्हें विरासत में मिली है। पार्टी के आला नेताओं का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उन्हीं के प्रयासों से वे नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed