फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Daughters not safe in Madhya Pradesh 13 year old girl pressed under stones after rape in betul

बैतूल: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, फिर जिंदा दफन करके चला गया आरोपी

Wed, 20 Jan 2021 05:08 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 20 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Daughters not safe in Madhya Pradesh 13 year old girl pressed under stones after rape in betul
13 साल की नाबालिग के साथ मध्यप्रदेश में बलात्कार - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सीधी, इंदौर और अब बैतूल से एक के बाद एक मासूमों से बलात्कार की खबरें आ रही हैं। बैतूल के सारनी के पास जांगड़ा गांव में अब एक 13 साल की बच्ची के साथ जो हुआ, उसे सुनकर हर किसी की रूह कांप रही है। बच्ची का फायदा उसके पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा ने उठाया। उसने मदद के नाम पर बच्ची को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

चेहरे और पेट पर पटके पत्थर

पुलिस ने बताया कि जांगड़ा गांव में सोमवार रात पड़ोस के खेत के मालिक सुशील वर्मा ने मोटर बंद करने आई बच्ची को पाइप लगाने के बहाने अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची के चेहरे और पेट पर कई बार पत्थर पटके। आरोपी को जब लगा कि बच्ची मर गई है तो वह उसे बड़े पत्थरों से दबाकर अपने घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर

जब बच्ची को घर लौटने में देर हो गई तो उसकी दो बहनों और पिता को चिंता हुई। वे उसे तलाशने के लिए खेत पहुंच गए। उन्होंने वहां बच्ची को आवाज लगाई तो उसके कराहने की आवाज सुनपाई दी। रात के अंधेरे में आवाज की दिशा में आगे बढ़कर टॉर्च की रोशनी से देखा तो बच्ची पत्थरों में दबी मिली। आनन-फानन में परिजनों ने बच्ची को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद मंगलवार सुबह उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बच्ची की हालत बेहद गंभीर

डॉक्टरों से बात करने पर पता चला कि पत्थरों से लगी चोट की वजह से बच्ची का जबड़ा और दांत टूट गया है। उसके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा हुआ है। मासूम के पेट में भी खून जम गया है, जिसे इंजेक्शन से निकाला जा रहा है। डॉक्टरों को उसके गले पर नाखून के निशान मिले हैं। नाबालिग के गाल और कान में टांकें लगाए गए हैं। उसे खून की उल्टियां भी हो रही हैं, जिसके चलते उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता के अनुसार, उनकी बेटी भोपाल के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसका स्कूल जांगड़ा से दो किमी दूर के छूरी गांव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed