फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Crane broke during garlanding on Maharana Pratap birth anniversary

Bhopal: महाराणा प्रताप की जयंती पर माल्यार्पण के दौरान टूटा क्रेन, पार्षद समेत दो लोग हुए घायल, मची चीख पुकार

Sun, 09 Jun 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Jun 2024 04:58 PM IST
सार

Bhopal: राजधानी भोपाल में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण के दौरान क्रेन टूट गई। इस दौरान पार्षद समेत दो लोग घायल हो गए हैं। हालांकि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

विज्ञापन
Crane broke during garlanding on Maharana Pratap birth anniversary
माल्यार्पण के दौरान टूटा क्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार दोपहर महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान क्रेन टूटने से बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान अचानक क्रेन टूटने से हड़कंप और चीख पुकार मच गई। घटना में पार्षद सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल के एमपी नगर में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान भोपाल के वार्ड क्रमांक 66 से कांग्रेस पार्षद जितेन्द्र सिंह राजपूत महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए अपने साथियों के साथ क्रेन पर सवार हुए और जैसे ही क्रेन को ऊंचाई पर ले जाया गया तभी अचानक क्रेन टूट गई। जिसके कारण पार्षद व अन्य काफी ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरे।
विज्ञापन


पार्षद के पैर में आया फ्रैक्चर, तीन लोग अस्पताल में भर्ती
कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही क्रेन नीचे गिरा चीख पुकार मच गई। तुरंत पार्षद समेत तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों के पैरों में फैक्चर हुआ है और गंभीर चोट भी आई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत अपने मामा ऋषि सिंह राजपूत के साथ हाइड्रोलिक लिफ्ट में सवार होकर ऊपर प्रतिमा तक पहुंचे। वह माल्यार्पण करने ही वाले थे, तभी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्रैक होकर टूट गई और वह दोनों धड़ाम से नीचे आ गिरे। वहीं आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed