फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Coronavirus Vaccine News Shivraj Chauhan will not get vaccinated for now congress sp opposition tharoor

मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज ने किया एलान, अभी नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन

Mon, 04 Jan 2021 03:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine News Shivraj Chauhan will not get vaccinated for now congress sp opposition tharoor
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Twitter

देश में कोरोना वायरस को मात देने के लिए दो वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जनअधिकार पार्टी के पप्पू यादव और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल उठाए हैं। वहीं एक कांग्रेस विधायक का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद टीका लगाकर लोगों का विश्वास जीतें। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वे अभी टीका नहीं लगवाएंगे।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा, 'मध्यप्रदेश के समस्त जिले कोविड-19 वैक्सिनेशन के लिए तैयार हैं। सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मैंने निर्णय लिया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। मेरी बारी बाद में आनी चाहिए। पहले हम प्रायॉरिटी ग्रुप्स का वैक्सिनेशन सुनिश्चित करेंगे और बाद में मेरा वैक्सिनेशन होगा।'

विज्ञापन

 



मुख्यमंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय पर की है जब विपक्ष के नेता लगातार वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ को मंजूरी दिए जाने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर और जयराम रमेश ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से जवाब मांगा है।

शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, 'कोवैक्सीन का अभी तक तीसरे चरण का परीक्षण नहीं हुआ है। स्वीकृति समय से पहले मिली है और यह खतरनाक हो सकती है। डॉ. हर्षवर्धन को स्पष्ट करना चाहिए। पूर्ण परीक्षण समाप्त होने तक इसके उपयोग से बचा जाना चाहिए था। इस दौरान भारत एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के साथ अभियान शुरू कर सकता है।'

जयराम रमेश ने भी इसी तरह का सवाल उठाते हुए कहा कि भारत बायोटेक प्रथम श्रेणी का उद्यम है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि तीसरे चरण के परीक्षणों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत प्रोटोकॉल कोवैक्सीन के लिए संशोधित किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए।







अखिलेश बोले- नहीं लगवाऊंगा भाजपा की वैक्सीन
सपा अध्यक्ष ने कहा था कि सरकार कोरोना तो तभी मानती है जब विपक्ष का कोई कार्यक्रम हो। प्रदेश में कोविड विपक्ष के खिलाफ सरकार का हथियार बन गया है। सरकार ताली-थाली बजाकर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाकर क्यों कोरोना खत्म नहीं कर देती। कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर उन्होंने कहा कि वह कोरोना का टीका नहीं लगवाएंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा था कि भाजपा का क्या भरोसा, इनकी वैक्सीन पर क्यों विश्वास करें, कोविड-19 की आड़ लेकर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी व अन्याय को छिपाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed