फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Coronavirus in Madhya Pradesh single day spike of 12762 COVID19 cases Consideration being made on sealing inter-state boundaries

मध्यप्रदेश: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12762 नए मामले, अंतर्राज्यीय सीमाएं सील करने पर किया जा रहा विचार

Fri, 30 Apr 2021 01:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Apr 2021 01:26 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में उत्तर प्रदेश की सीमाओं से आने वाली सभी यात्री बसों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Coronavirus in Madhya Pradesh single day spike of 12762 COVID19 cases Consideration being made on sealing inter-state boundaries
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,762 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,50,927 तक पहुंच गई।

विज्ञापन


राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 95 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 5,519 हो गई है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के 1789 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 1811, ग्वालियर में 920 एवं जबलपुर में 741 नए मामले आए। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 5,50,927 संक्रमितों में से अब तक 4,53,331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 92,077 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुवार को 13,363 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अंतर्राज्यीय सीमाएं सील करने पर किया जा रहा है विचार - नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में उत्तर प्रदेश की सीमाओं से आने वाली सभी यात्री बसों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से लगने वाली सभी सीमाओं को भी सील करने का विचार किया जा रहा है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं से आने वाले बस परिवहन सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये गए हैं। आवागमन के कारण संक्रमण की चेन को तोड़ने की कार्यवाही भी प्रभावित हो रही है। इसलिए अंतर्राज्यीय सीमाओं को सील करने पर विचार किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्ती से इसकी चेन को तोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 जिलों में कोरोना नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपायों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed