फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Controversial poster: Appeal to Sanatani Hindu workers to get work done, Bhopal district administration remove

विवादित पोस्टर: सनातनी हिंदू श्रमिकों से काम कराने की अपील, विरोध के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने हटवाया

Thu, 13 Feb 2025 10:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Feb 2025 10:39 PM IST
सार

भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर एक विवादित पोस्टर ने शहर में हंगामा मचा दिया। इस पोस्टर में केवल हिंदू श्रमिकों से काम कराने की अपील की गई थी, जिसमें विभिन्न पेशेवर कामों के लिए हिंदू श्रमिकों के नाम और संपर्क जानकारी प्रकाशित की गई थी। पोस्टर को लेकर मुस्लिम समाज ने कड़ी आपत्ति जताई, यह आरोप लगाते हुए कि यह समाज में दरार पैदा करने की कोशिश है।

विज्ञापन
Controversial poster: Appeal to Sanatani Hindu workers to get work done, Bhopal district administration remove
भोपाल में लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर केवल हिंदू श्रमिकों से काम कराने की अपील वाला एक विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बना। पोस्टर में केवल हिंदू श्रमिकों से काम कराने की अपील की गई है। इसके विरोध के बाद प्रशासन ने पोस्टर को हटा दिया। पोस्टर में पेंटर, मैकेनिक, हेयर कटिंग सैलून, हलवाई, टेलर, कारपेंटर, प्लंबर, मशीन मैकेनिक, शटरिंग कारीगर, फल-सब्जी विक्रेता, इलेक्ट्रीशियन, ड्राइवर, जिम ट्रेनर और योग टीचर समेत अन्य पेशों से जुड़े हिंदू श्रमिकों के नाम और उनके मोबाइल नंबर भी प्रकाशित किए गए हैं। पोस्टर पर "सनातन हिंदू श्रम साधक" और "केवल हिंदू बंधुओं के नाम" जैसे संदेश लिखे गए हैं। पोस्टर महिला जागौरी समिति की तरफ से लगाया गया था।

विज्ञापन

इस पोस्टर को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भोपाल हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का शहर रहा है, जहां सभी समुदाय एक साथ रहते हैं। ऐसे पोस्टर से समाज में दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुस्लिम समाज के नेताओं ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और पोस्टर को हटाने की मांग की। उनका यह भी कहना था कि ऐसे विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस विरोध के बाद गुरुवार दोपहर एक बजे प्रशासन ने पोस्टर हटा दिया।

विज्ञापन

महिला जागौरी समिति की अध्यक्ष साधना नंदू यादव ने बताया कि इस पोस्टर का उद्देश्य केवल हिंदू सनातनी भाई-बहनों को रोजगार दिलाना था। उनका कहना था कि परंपरागत काम करने वालों को काम मिले, यही इस पहल का उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि पहले कुछ काम विशेष समाजों से जुड़े होते थे और इस पोस्टर में 200 नामों की सूची इसलिए लगाई गई थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विभिन्न पेशेवर काम करने वाले हिंदू श्रमिकों को रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed