फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Continuous rain in the state has disrupted the lives of people, gates of many dams opened, rivers and streams

Weather : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त, कई डेमों के गेट खोले, नदी नाले उफान पर

Sun, 04 Aug 2024 07:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 04 Aug 2024 07:56 PM IST
सार

स्ट्रांग सिस्टम के चलते प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है। कई डेमों के गेट खोले गए हैं। रविवार को प्रदेश में भोपाल समेत 21 जिलों में पानी गिरा।

विज्ञापन
Continuous rain in the state has disrupted the lives of people, gates of many dams opened, rivers and streams
भोपाल में भारी बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम के चलते प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है। कई डेमों के गेट खोले गए हैं। रविवार को प्रदेश में भोपाल समेत 21 जिलों में पानी गिरा। भोपाल के कलियासोत के 11,  भदभदा के 2, जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेटों को खोला गाय है। विदिशा, इधर नर्मदापुरम,अशोकनगर में भी डैम के गेट खोलने पड़े हैं। मंडला में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। विदिशा में बेतवा खतरे के निशान के करीब है।

बिजली के साथ बहुत भारी बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग में अगले कुछ घंटे के लिए प्रदेश घर में पलट जारी किया है जिसके अनुसार शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, हरदा, टीकमगढ़ में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही अलीराजपुर, खरगोन महेश्वर, राजगढ़, आगर, उत्तरी विदिशा, सागर, खंडवा ओंकारेश्वर, दक्षिण में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।  छतरपुर, निवाड़ी ओरछा, श्योपुर कलां कुनो, रतलाम धोलावाड़ के साथ-साथ शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, रायसेन भीमबेटिका सांची, दक्षिण विदिशा उदयगिरि, दमोह, बैतूल, देवास, इंदौर में मध्यम बारिश छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, ग्वालियर, धार मांडू, दतिया रतनगढ़, भिंड मंदसौर गांधी सागर बांध, नीमच, बड़वानी बावनगजा, झाबुआ और भोपाल/बैरागढ़ में  बारिश होगी। उज्जैन महाकालेश्वर, बुरहानपुर, उत्तरी छतरपुर खजुराहो, नरसिंहपुर, मुरैना, पन्ना, कटनी, जबलपुर भेड़ाघाट, मंडला, बालाघाट, सिवनी में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन


जाने प्रदेश में कहां कितनी हुई बारिश 
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा ग्वालियर में 1.8 इंच, पचमढ़ी में 1.7 इंच, शिवपुरी-शाजापुर में डेढ़ इंच, गुना में 1.1 इंच, टीकमगढ़ में 1.2 इंच पानी गिरा। टीकमगढ़, रतलाम, बैतूल, सतना, छिंदवाड़ा, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, दमोह, खजुराहो, मलाजखंड, धार, सिवनी, मंडला और नरसिंहपुर में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजधानी में 4 दिन से हो रही लगातार बारिश 
राजधानी भोपाल में लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। पुराने शहर के छोला समेत अन्य इलाकों में एक फीट तक पानी जमा रहा।भदभदा के 2 गेट रविवार को फिर से खोलने पड़े। इन गेट से पानी का इतना अधिक प्रेशर रहा कि कलियासोत डैम के 11 गेट खोलने पड़े। ये गेट आधे-आधे खुले है। इस वजह से कलियासोत नदी में भी पानी तेजी से पहुंच रहा है। दामखेड़ा और समरधा टोला के लोगों को अलर्ट किया है। शनिवार रात में ढाई इंच पानी गिर गया। कोलार स्थित भूमिका रेसीडेंसी के गेट के पास की नदी किनारे की मिट्टी ढह गई। वहीं गेट पर दरारें आ गई। इसके चलते लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 


 प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बेसमेंट में भरा पानी
भोपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बेसमेंट में पानी भर गया है। जलभराव के कारण बेसमेंट में बने वॉर रूम और कॉल सेंटर सहित तमाम विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और प्रभारियों के कमरों में पानी भर गया है। पानी भरने के चलते कॉल सेंटर में लगे कम्प्यूटर्स सहित तमाम उपकरणों को पानी और माइश्चर से बचाने के लिए टेबिलों पर रखा गया है। गौरतलब है कि पीसीसी के बेसमेंट में बड़ा हिस्सा हर बारिश के मौसम में पानी भरने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed