फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress will prepare master trainers, making strategies to strengthen the party's roots at the rural level

MP NEWS : कांग्रेस तैयार करेगी मास्टर ट्रेनर, ग्रामीण स्तर पर पार्टी की जड़े मजबूत करने की बना रहे रणनीति

Mon, 29 Jul 2024 07:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस को मिली पराजय के बाद अब पंचायतों तक अपनी जड़े मजबूत करने की प्लानिंग कर रही है।इसके लिए मास्ट ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Congress will prepare master trainers, making strategies to strengthen the party's roots at the rural level
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस को मिली पराजय के बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी को निखारने में जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जहां एक तरफ युवा चेहरों को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं, वहीं वे गांव-गांव में कांग्रेस की छवि को निखारना चाहते हैं। इसके लिए वे लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में निकल रहे सार के आधार पर रणनीति तैयार कर रहा रहे हैं।  कांग्रेस ने अब प्रदेश में मजबूती लाने के लिए प्लॉनिंग करने लगी है। कांग्रेस अब प्रदेश में कैडर वोटर्स की तलाश में है। कांग्रेस अब पंचायतों तक अपनी जड़े मजबूत करने की प्लानिंग कर रही है। ताकी इसका फायदा आने वाले चुनावों में उठाया जा सके। कांग्रेस अब पंचायत स्तर तक कमेटियां बनाएगी। इसके के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक बैठक करके रूपरेखा तैयार कर चुके है। अब इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। 
विज्ञापन



पंचायतों में लगेंगी चौपाल 
प्रदेश की हर पंचायत में कमेटी का गठन करने के बाद पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में शामिल होने वालों के लिए बैठने और खाना पान तक की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक चौपाल में 40 लोगों को शामिल किया जाएगी। चौपालों में कांग्रेस की नीति, रणनीति, विचारधार को बताया जाएगा और लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ फैलाया जाने वाले दुष्प्रचार के बारे में बताया जाएगा। कांग्रेस अपने इस अभियान को सही रूप देने के लिए एक मास्टर ट्रेनर भी तैयार करेगी। मास्टर ट्रेनर वही होगा जो कभी चुनाव नहीं लड़ेगा। मास्टर ट्रेनर पंचायत ही नहीं बल्कि शहर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगा। कांग्रेस अपने पंचायत चौपाल अभियान की शुरूआत 15 अगस्त के बाद से शुरू करेगी। बता दें कि कांग्रेस अब पूरे एक्शन मोड़ में आ गई है। पार्टी को सही धारा में लाने के लिए कांग्रेस गांव-गांव तक अपने कार्यकर्ता खड़े करेगी।
विज्ञापन


11 लोगों की बनेंगी कमेटी 
कांग्रेस में मजबूती लाने के लिए कांग्रेस अब प्रदेश, शहर, जिला, तहसील से लेकर पंचायत स्तर तक उतर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अब पंचायत स्तर तक 11 लोगों की कमेटी बनाएगी। कमेटी के मेंबर ग्रमीणों को पार्टी की विचारधार और सरकार की नाकामी से अवगत कराएंगे। कांग्रेस प्रदेश की करीब 27 हजार पंचायतों में यह कैंपियन चलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed