फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress state president Jeetu Patwari held a meeting with lost candidates

MP Politics: कांग्रेस का हार पर मंथन, प्रत्याशियों ने अपनों पर लगाया भीतरघात का आरोप

Sat, 06 Jan 2024 05:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jan 2024 05:35 PM IST
सार

MP Politics: विधानसभा 2023 के चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पीसीसी में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के सभी हारे हुए प्रत्याशियों ने भीतरघात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Congress state president Jeetu Patwari held a meeting with lost candidates
कांग्रेस का हार पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को भोपाल स्तिथ मुख्य कार्यालय में विधानसभा चुनाव में हारे हुए अपने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसमें सभी 164 सीटों पर मिली हार पर मंथन किया गया। इसमें हारे हुए प्रत्याशियों ने भीतरघात का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बागियों पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली।

विज्ञापन


हमारे साथ भीतर घात किया गया
मुंगावली से कांग्रेस के प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे साथ भीतर घात किया गया है। हमारे लोगों ने गद्दारी की है। पार्टी में कई आस्तीन के सांप हैं, जो व्यक्ति कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहा है वह कांग्रेस का है ही नहीं। उसे पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। 

विज्ञापन

कई लोगों ने गद्दारी की
इसके साथ ही एक अन्य प्रत्याशी ने कहा कि कई गद्दार लोग हैं उन्होंने गद्दारी की है। ऐसे लोगों के नाम पीसीसी चीफ को सौपें जाना चाहिए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ये लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही कई अन्य प्रत्याशियों ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का दुरुपयोग किया गया
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव में खुलकर सत्ता का दुरुपयोग किया है। पुलिस, पैसा, प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है।चुनाव में इतना पैसा बांटा गया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी से एक जुट होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जो गलतियां विधान सभा चुनाव में हुईं उनसे सबक लेते हुए हम आगे बढ़ना है और लोकसभा में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed